सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   SIR Process: Digvijay Singh said about SIR, our demands are clear

SIR Process: SIR को लेकर बोले दिग्विजय, हमारी मांगें स्पष्ट हैं, डिजिटल सत्यापन और आधार कार्ड शामिल करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार

सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि एसआईआर के संबंध में हमारी मांग स्पष्ट है। पहली, हमें जो मतदाता सूची दी जा रही है, उसमें मशीन द्वारा पढ़ी जा सकने वाली सूची होनी चाहिए ताकि हम डिजिटल रूप से सत्यापित कर सकें कि किसी व्यक्ति का नाम दो या तीन जगहों पर है या नहीं।

SIR Process: Digvijay Singh said about SIR, our demands are clear
दिग्विजय सिंह ने एसआईआर को लेकर फिर बयान दिया है. - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में प्रत्येक मतदाता की पहचान की दोबारा जांच होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत की घोषणा की। इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के मतदान केंद्रों की वोटर लिस्ट को नए सिरे से परखा जाएगा। 
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एसआईआर के दूसरे चरण पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि एसआईआर के संबंध में हमारी मांग स्पष्ट है। पहली, हमें जो मतदाता सूची दी जा रही है, उसमें मशीन द्वारा पढ़ी जा सकने वाली सूची होनी चाहिए ताकि हम डिजिटल रूप से सत्यापित कर सकें कि किसी व्यक्ति का नाम दो या तीन जगहों पर है या नहीं। दूसरी, उन्होंने (चुनाव आयोग ने) जो प्रमाण पत्र मांगे हैं, उनमें आधार कार्ड को शामिल नहीं किया गया है... हम इसका विरोध करते हैं... यह प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है कि उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। इसकी जिम्मेदारी और कर्तव्य चुनाव आयोग का है।

ये भी पढ़ें-  एमपी में फिर जांची जाएगी मतदाताओं की 'हकीकत', वोटर लिस्ट फ्रीज, घर-घर आएंगे बीएलओ

SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) क्या है?
यह निर्वाचन आयोग की विशेष प्रक्रिया है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के नए मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही मृत, स्थानांतरित, या डुप्लिकेट नामों को हटाया जाएगा। साथ ही गलत पते या नाम की त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म भरवाना और पहचान सत्यापन।

प्रदेश में करीब 5.74 करोड़ मतदाता 
मध्य प्रदेश में कुल मतदाता करीब 5.74 करोड़ हैं। प्रदेश में 65,014 पोलिंग बूथ, 1 लाख 19 हजार 940 बीएलओ, 762 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और 55 जिला निर्वाचन अधिकारी हैं।  वहीं, जानकारी के अनुसार प्रदेश में 2.92 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.78 करोड़ के करीब महिला मदताओं क संख्या हैं। प्रदेश में आयुवार मतदाताओं की संख्या में 18-19 वर्ष के 11 लाख 19 हजार 161, 20 से 29 वर्ष के 1 करोड़ 33 लाख 88 हजार 424, 30 से 39 वर्ष के 1 करोड़ 51 लाख 44 हजार 883, 40 से 49 वर्ष के 1 करोड़ 15 लाख 28 हजार 407, 50 से 59 वर्ष के 81 लाख 31 हजार 709, 60 से 69 वर्ष के 48 लाख 15 हजार 858 और 70 से 79 वर्ष के 22 लाख 11 हजार 505 मतदाता हैं। इसी तरह 80 वर्ष से अधिक उम्र के प्रदेश में कुल 7 लाख 52 हजार 420 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed