सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Uproar over groom  death in Guna police custody women protested in collectorate

Guna News: पुलिस हिरासत में दूल्हे की मौत, महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में कपड़े उतारे, महिला पुलिसकर्मियों ने रोका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Jul 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना पुलिस की हिरासत में हुई दूल्हे की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। मंगलवार को मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए, जिन्हें मुश्किल से महिला पुलिसकर्मियों ने रोका।  

Uproar over groom  death in Guna police custody women protested in collectorate
महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले में पुलिस हिरासत में पारदी समाज के युवक की मौत हो गई। इसे लेकर समाज की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं, इस दौरान कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने उनकी बात सुनी। लेकिन, इसके बाद उन्होंने बाहर आकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए, जिन्हें मुश्किल से महिला पुलिसकर्मियों ने रोका। कलेक्टर ने कुछ महिलाओं को दोबारा बुलाकर भी उनकी बात सुनी।

Trending Videos


दरअसल, गुना की झांगर चौकी पुलिस ने देवा पारदी और उसके चाचा गंगाराम पारदी को रविवार को पकड़ा था। इसी दिन देवा की बारात गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क में जानी थी। रात में परिवार को देवा की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद मिनी ट्रक में भरकर महिलाएं जिला अस्पताल पहुंच गईं। देवा की दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। चाची सूरजबाई ने खुद को आग लगा ली। दूसरे दिन सोमवार को भी परिवार के लोग भोपाल में पोस्टमॉर्टम कराने की मांग पर अड़ गए। बाद में मजिस्ट्रियल जांच का आश्वासन मिलने के बाद वे शांत हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी मान सिंह ठाकुर ने बताया कि म्याना इलाके के भिड़रा गांव में हुई चोरी के मामले में पूछताछ करने के लिए देवा पारदी और गंगाराम पारदी को हिरासत में लिया गया था। रविवार शाम दोनों को चोरी हुए सामान की रिकवरी के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान देवा के सीने में दर्द शुरू हो गया, उसे तुरंत म्याना के अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल लाया गया, जहां 45 मिनट तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।  

बता दें कि मृतक देवा के खिलाफ छह केस दर्ज हैं। पुलिस जब उसे थाने लग ले गई, तब वह दूल्हे के लिबास में था। उसकी बारात जाने वाली थी। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed