{"_id":"69e610a00eef982e2408d233","slug":"6-policemen-suspended-for-brutally-assaulting-vendors-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4188291-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: रेलवे स्टेशन पर वेंडरों के साथ बेरहमी से मारपीट, जीआरपी के 6 पुलिसकर्मी निलंबित, मामला गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: रेलवे स्टेशन पर वेंडरों के साथ बेरहमी से मारपीट, जीआरपी के 6 पुलिसकर्मी निलंबित, मामला गरमाया
Mon, 20 Apr 2026 11:14 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:14 PM IST
सार
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों के साथ मारपीट और वसूली के आरोपों ने मामला गरमा दिया है। घटना के बाद 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया, जिससे पूरे महकमे में हलचल मच गई है।

विज्ञापन
अवैध वसूली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के जीआरपी नैरोगेज थाने से जुड़े पुलिसकर्मियों पर फूड वेंडरों से मारपीट और अवैध वसूली के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल एसपी राहुल लोढ़ा ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आर.के. कंपनी के किचन में काम करने वाले वेंडर अमित धाकरे और राघव सिंह शनिवार रात बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में ऑर्डर का खाना सप्लाई करने जा रहे थे। आरोप है कि वैध आईआरसीटीसी पहचान पत्र होने के बावजूद जीआरपी स्टाफ ने उन्हें रोककर मारपीट की और पैसे की मांग की। मारपीट में दोनों घायल हो गए, जिन्हें जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें: Gwalior News: तहसील परिसर बना जुए का अड्डा, एसडीएम के रीडर समेत 6 लोग हिरासत में, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
विज्ञापन
आरोपित पुलिसकर्मियों में दुष्यंत गुर्जर, लोकेश जाट, मनोज जाट और धर्मवीर सिंह लोधी के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद मामला बढ़ने पर पुलिस की ओर से सफाई दी गई कि वेंडर तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे और रोकने पर उन्होंने बहस व हाथापाई की, जिसके बाद बल प्रयोग करना पड़ा। इस बीच रेल एएसपी नीतू डावर ने जांच की बात कही थी, लेकिन मामला तूल पकड़ने पर रेल एसपी ने देर रात सख्त कार्रवाई करते हुए 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पूरे मामले की जड़ रेलवे स्टेशन पर वेंडरों से कथित अवैध वसूली को लेकर चल रहा विवाद है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।