{"_id":"6a3622f9d1df85e3a202fd7f","slug":"8-year-old-girl-beaten-to-death-neighbor-tortured-her-on-suspicion-of-stealing-money-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4414458-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: ग्वालियर में 8 साल की मासूम की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुल्लक से पैसे निकालने के शक में पड़ोसी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: ग्वालियर में 8 साल की मासूम की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुल्लक से पैसे निकालने के शक में पड़ोसी हिरासत में
Sat, 20 Jun 2026 02:53 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:53 PM IST
सार
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में आठ वर्षीय बच्ची अलीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। पुलिस जांच में पड़ोसी पर गुल्लक से पैसे निकालने के शक में मासूम की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में आठ वर्षीय मासूम अलीना की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची की मौत बेरहमी से की गई मारपीट के कारण हुई। उसके शरीर पर सिर से लेकर पैर तक 10 से अधिक गंभीर और अंदरूनी चोटों के निशान मिले हैं। मामले में पुलिस ने पड़ोसी आमीन खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि शुक्रवार शाम अलीना खेलते-खेलते पड़ोसी आमीन खान के सूने घर में चली गई थी। आरोप है कि वहां रखी गुल्लक से उसने कुछ रुपए निकाल लिए थे। एक राहगीर ने बच्ची को घर के ताले के पास देखा था। बाद में तलाश के दौरान आमीन को अलीना पास की एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीते हुए मिली। पूछताछ में बच्ची ने रुपये लेने की बात स्वीकार कर ली और रुपये भी वापस मिल गए।
हालत की गंभीरता को समझ नहीं सके परिजन
पुलिस के अनुसार रुपये वापस मिलने के बावजूद आमीन का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि वह अलीना को अपने साथ ले गया और कमरे में बंद कर उसकी बुरी तरह पिटाई की। मारपीट इतनी गंभीर थी कि जब वह बच्ची को घर छोड़ने पहुंचा, तब वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। परिजन उसकी हालत की गंभीरता को समझ नहीं सके। रातभर दर्द से तड़पने के बाद शुक्रवार रात अलीना का शव बिस्तर पर मिला।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली और डॉक्टरों के विशेष पैनल से पोस्टमार्टम कराया। जांच में बच्ची के शरीर पर कई गहरे और अंदरूनी चोटों के निशान पाए गए। अत्यधिक मारपीट के कारण अंदरूनी रक्तस्राव हुआ और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Shahdol News: डोरी बीनने गई बुआ-भतीजी पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौके पर मौत; घायल महिला का उपचार जारी
शुरुआती जांच के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को बताया था कि आमीन ने बच्ची से केवल पूछताछ की थी, जिससे जांच की दिशा भटकने की आशंका थी। लेकिन घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी।
पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि बच्ची की मौत मल्टीपल इंजरी यानी कई गंभीर चोटों के कारण हुई है।पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी