पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   'Robber Bride': Flees with jewelry the day after the wedding by scaling the neighbor's roof.

Gwalior: शादी के अगले ही दिन ससुराल से गायब हुई दुल्हन, जेवर लेकर भागने का आरोप; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Tue, 30 Jun 2026 06:50 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 06:50 PM IST
सार

ग्वालियर में शादी के एक दिन बाद नवविवाहिता के ससुराल से लापता होने का मामला सामने आया। दूल्हा पक्ष ने सोने के जेवर लेकर फरार होने और ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
'Robber Bride': Flees with jewelry the day after the wedding by scaling the neighbor's roof.
दुल्हन के साथ दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

ग्वालियर में शादी के महज एक दिन बाद नवविवाहिता के ससुराल से लापता होने का मामला सामने आया है। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन घर में रखे सोने के जेवर लेकर पड़ोसी की छत के रास्ते फरार हो गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर का है। यहां रहने वाले जितेंद्र जोशी की शादी 28 जून को मुरैना निवासी नम्रता जोशी से हुई थी। शादी के अगले दिन 29 जून को जितेंद्र अपनी पत्नी को लेकर ग्वालियर स्थित घर पहुंचे। परिवार में शादी की खुशियां थीं, लेकिन अगले ही दिन सुबह दुल्हन के गायब होने का पता चला।

विज्ञापन

दूल्हा पक्ष के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब चार बजे, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी नवविवाहिता घर से निकल गई। आरोप है कि वह अपने साथ शादी में मिले सोने के जेवर भी ले गई। घर से बाहर निकलने के लिए उसने पड़ोसी की छत का रास्ता अपनाया। सुबह जब जितेंद्र की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। काफी तलाश के बाद परिवार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। परिवार का दावा है कि फुटेज में एक महिला अकेले जाती हुई दिखाई दे रही है, जिसे वे नम्रता बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, CFSL रिपोर्ट का इंतजार बाकी

इसके बाद दूल्हा और उसके परिजनों ने विश्वविद्यालय थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि यह सामान्य घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित ठगी का मामला है। परिवार का यह भी दावा है कि दुल्हन और उसके परिजन पहले भी शादी के नाम पर इसी तरह अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुके हैं। हालांकि, इस दावे की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली गई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed