फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Birthday fight: Young man bites his cousin's finger

MP: खूनी बर्थडे पार्टी, केक कटने से पहले चचेरे भाई ने दांतों से काट डाली उंगली; संपत्ति विवाद में बहाया खून

Tue, 05 May 2026 02:39 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 02:39 PM IST
सार

ग्वालियर में एक बच्ची के जन्मदिन का जश्न उस समय खौफनाक घटना में बदल गया, जब संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी हिंसक हो गई। विवाद के दौरान आरोपी ने अपने चचेरे भाई की उंगली दांतों से काट दी, जिससे उसकी उंगली का हिस्सा अलग हो गया।

विज्ञापन
Birthday fight: Young man bites his cousin's finger
भाई ने भाई की उंगली को चबाया

विस्तार

ग्वालियर शहर में एक पारिवारिक समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक ने दूसरे की उंगली दांतों से काट डाली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जन्मदिन की खुशी बनी खौफनाक घटना

विज्ञापन
यह मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के मरीमाता महलगांव, फूलबाग इलाके का है। यहां संतोष चोकटिया के छोटे भाई दीपक की बेटी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। घर में खुशी का माहौल था और केक सेरेमनी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान संतोष का चचेरा भाई संजीत भी समारोह में शामिल होने पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

कार्यक्रम के बीच ही संजीत ने संपत्ति विवाद को लेकर संतोष से बहस शुरू कर दी। परिजनों ने माहौल खराब न करने की अपील की, लेकिन संजीत का गुस्सा बढ़ता गया और देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया।

दांतों से चबाकर काट दी उंगली
झगड़े के दौरान संजीत ने संतोष का हाथ पकड़ लिया और उसकी उंगली को दांतों से इतनी जोर से चबाया कि उंगली का आधा हिस्सा कटकर अलग हो गया। संतोष की चीख सुनकर मौके पर मौजूद लोग दौड़े, लेकिन तब तक उसका हाथ खून से लथपथ हो चुका था।

यह भी पढ़ें-चार साल में पूरी हुई परीक्षा, फिर भी नहीं मिली नौकरी, अब 6 मई को DPI का घेराव करेंगे चयनित शिक्षक

आरोपी मौके से फरार
खून बहता देख आरोपी संजीत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल संतोष को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि संपत्ति विवाद के चलते यह घटना हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed