फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   BJP-Congress clashes: Workers of both parties face off in Gwalior over AI Summit protest

Gwalior News: एआई समिट प्रदर्शन पर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 21 Feb 2026 03:11 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 03:11 PM IST
सार

Gwalior News: दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर नाराज बीजेपी युवा मोर्चा ग्वालियर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचा। जवाब में कांग्रेसी भी सड़क पर उतर आए। पुलिस ने ट्रैफिक रोका और बैरिकेडिंग करके स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
BJP-Congress clashes: Workers of both parties face off in Gwalior over AI Summit protest
दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे हाई-प्रोफाइल एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की गई। अब इस प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा प्रदेश भर में

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालयों पर जाकर प्रदर्शन कर रही है। इसकी वजह से कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर आमने-सामने हैं। इसी घटना क्रम में  ग्वालियर में बीजेपी  युवा मोर्चे ने जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे थे तभी कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर आ गए। दोनों पक्षों के बीच जोरदार प्रदर्शन हुआ। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने दोनों ओर ट्रैफिक रोककर बैरिकेडिंग की, लेकिन दोनों पक्षों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन जारी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, एक दूसरे पर फेंके गए पत्थर, टमाटर और पानी की बोतल

बीजेपी का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस की युवा इकाई द्वारा शर्ट उतारकर हंगामा करना और देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है। उनका कहना है कि यह भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला कृत्य है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर रही है, इसलिए उनके कार्यकर्ता कार्यालय का घेराव करने निकले। दोनों ही पक्षों का प्रदर्शन तनावपूर्ण रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed