सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Brother-in-law and uncle-in-law accused of assault; bride and groom beaten up, car vandalized.

विदाई के दौरान बवाल: शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन से मारपीट, साले और चाचा ससुर पर आरोप; कार में तोड़फोड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर के बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धोवट में शादी के बाद विदाई के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि दुल्हन के भाई और चाचा ने दूल्हा-दुल्हन व बरातियों से मारपीट कर विदाई की कार में तोड़फोड़ की। नवविवाहित दंपती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं बारात में आए एक रिश्तेदार की बाइक भी चोरी हो गई। 

Brother-in-law and uncle-in-law accused of assault; bride and groom beaten up, car vandalized.
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर जिले के भितरवार अनुभाग के बेलगढ़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम धोवट में शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब दुल्हन की विदाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दुल्हन के भाई और चाचा ने दूल्हा-दुल्हन तथा बरातियों के साथ मारपीट की और विदाई के लिए खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद नवविवाहित दंपती सीधे बेलगढ़ा थाने पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई।



जानकारी के अनुसार, ग्राम धोवट निवासी पूर्व सरपंच ओमप्रकाश वंशकार की बेटी की शादी दतिया जिले के उन्नाव बालाजी निवासी विशाल वंशकार के साथ तय हुई थी।बरात गांव पहुंची और शादी की रस्में संपन्न हुईं। बताया जा रहा है कि बारात में शामिल कुछ लोगों ने रात के दौरान शराब के नशे में हंगामा किया था, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमीन खरीद को लेकर सियासत: कांग्रेस का आरोप- मोहन यादव ने CM बनने के बाद खरीदी 111 एकड़ जमीन, भाजपा का पलटवार
विज्ञापन


सुबह दुल्हन की विदाई के दौरान विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि दुल्हन के भाई और चाचा ने दूल्हे पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दूल्हा-दुल्हन और कुछ बरातियों के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, जिस कार से दुल्हन की विदाई हो रही थी, उसमें भी तोड़फोड़ कर दी गई। घटना के बाद नवविवाहित दंपती और दूल्हे पक्ष के लोग सीधे बेलगढ़ा थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर, शादी समारोह के दौरान ही एक अन्य घटना भी सामने आई है। झांसी से बारात में आए दूल्हे के एक रिश्तेदार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वाहन चोरी की शिकायत भी पुलिस को दी गई है। बेलगढ़ा थाना पुलिस चोरी और मारपीट दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed