{"_id":"6a3aaba0b31b38ae5d085149","slug":"mp-weather-today-heavy-rain-in-balaghat-and-raisen-monsoon-countdown-begins-though-the-state-still-faces-a-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: बालाघाट-रायसेन में झमाझम, मानसून की उलटी गिनती शुरू, प्रदेश में अब भी 52% बारिश की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: बालाघाट-रायसेन में झमाझम, मानसून की उलटी गिनती शुरू, प्रदेश में अब भी 52% बारिश की कमी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार
अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है। इससे पहले कई जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन प्रदेश में अब भी सामान्य से 52 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। 26 जिलों में बारिश और 4 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
एमपी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री का इंतजार अब अंतिम दौर में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इससे पहले मंगलवार को बालाघाट, रायसेन समेत कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला। बालाघाट में सवा इंच और रायसेन में करीब पौन इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धार, नर्मदापुरम, इंदौर, खरगोन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और बड़वानी समेत कई जिलों में बारिश हुई।
बारिश से लुढ़का पारा, पचमढ़ी सबसे ठंडा
आंधी और बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खरगोन में 30.4 डिग्री, धार में 31 डिग्री, सिवनी में 32.2 डिग्री और रायसेन में 35.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल का तापमान 32.2 डिग्री, इंदौर का 33.9 डिग्री, उज्जैन का 34.8 डिग्री और जबलपुर का 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दतिया और सीधी सबसे गर्म रहे, जहां पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें-20 साल पुरानी शादियों पर मांगा जा रहा विवाह पंजीयन, पंजीयन नहीं तो आवेदन नहीं
विज्ञापन
26 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, विदिशा, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, इंदौर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, झाबुआ, ग्वालियर, मुरैना, भिंड और श्योपुर समेत 26 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
48 जिलों में सामान्य से कम बारिश
मानसून की देरी का असर प्रदेश के वर्षा आंकड़ों पर साफ दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश के 48 जिलों में अब तक सामान्य से 52 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। केवल भोपाल, अशोकनगर, आगर-मालवा, गुना, मंदसौर, नीमच और श्योपुर ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।
यह भी पढ़ें-जुलाई में कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 27 जून से शुरू होगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस
दो दिन बाद बदल सकता है मौसम का पूरा मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की सामान्य एंट्री 15 जून तक हो जाती है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रही। अगले दो दिनों में मानसून के प्रवेश के साथ प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
शहर बारिश (मिमी)
मालांजखंड 28.0
रायसेन 20.0
सिवनी 11.0
खरगोन 10.0
राजगढ़ 8.0
धार 6.0
नर्मदापुरम 6.0
छिंदवाड़ा 6.0
टीकमगढ़ 5.0
सागर 3.0
इंदौर 0.3
जबलपुर 0.6