पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Brother-in-law sexually assaulted woman after giving her a sleeping pill; blackmailed her by making a video.

रिश्तों की मर्यादा तार-तार: नींद की गोली खिलाकर ननदोई ने की ज्यादती, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Thu, 25 Jun 2026 10:36 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 10:36 PM IST
सार

ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने नींद की गोली खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने व बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लंबे समय तक शोषण करता रहा। 

विज्ञापन
Brother-in-law sexually assaulted woman after giving her a sleeping pill; blackmailed her by making a video.
महिला के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ग्वालियर शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद ससुराल में रह रही एक महिला ने अपने ननदोई पर ज्यादती, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे नींद की गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वीडियो वायरल करने तथा बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद महिला अपने बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। इसी दौरान उसका ननदोई आकाश अक्सर घर आता-जाता रहता था और परिवार का सदस्य होने के कारण महिला भी उस पर भरोसा करती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शर्मनाक: चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटा, गर्म तार से दागा; वो चीखता रहा पर नहीं रुके गांववाले
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि एक रात आरोपी ने उसके खाने में कथित तौर पर नींद की गोली मिला दी। दवा के असर से वह बेहोश हो गई और अपने कमरे में जाकर सो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन जब महिला को अपने साथ हुई घटना का आभास हुआ तो उसने आरोपी से इस बारे में सवाल किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने न केवल घटना को स्वीकार किया बल्कि उसे कुछ वीडियो भी दिखाए। आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा, जिससे उसकी बदनामी हो जाएगी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी।

डर और सामाजिक बदनामी के कारण महिला लंबे समय तक चुप रही। इस दौरान आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित महिला आखिरकार आरोपी की धमकियों से तंग आ गई और उसने माधौगंज थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed