सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Filmy Style Kidnapping attempted in Gwalior Accused Escape on seeing police MP News in Hindi

Gwalior: फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग की कोशिश, मुंह में कपड़ा ठूंसकर युवक को उठाया; पुलिस को देख छोड़कर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Gwalior Crime News: ग्वालियर में बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में युवक का अपहरण करने की कोशिश की। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे उठाया, लेकिन पुलिस को आते देख आरोपी युवक को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
 

Filmy Style Kidnapping attempted in Gwalior Accused Escape on seeing police MP News in Hindi
ग्वालियर में सनसनी - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर शहर में गैंगवार की पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया है। बदमाशों ने फायरिंग केस के एक गवाह का अपहरण कर उसे बेरहमी से पीटा और गवाही से मुकरने के लिए उस पर गोली भी चला दी। यह घटना सात साल पुरानी दुश्मनी और शराब के धंधे में वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी बताई जा रही है।

Trending Videos


क्या था मामला?
दरअसल, दो साल पहले कांच मिल पुलिया पर बदमाश बंटी उर्फ अजय सिंह भदौरिया पर हुई फायरिंग के मामले में टिल्ली उर्फ गौरव यादव गवाह है। इसी गवाही को प्रभावित करने के लिए आरोपियों ने उसे निशाना बनाया। पीड़ित गौरव के मुताबिक, दीनदयाल नगर गेट नंबर-1 के पास एक होटल से उसे जबरन कार में बैठाकर जडेरुआ ले जाया गया, जहां हेमू सिकरवार, दिन्नू सिकरवार और विजय पंडित पहले से मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मेडिकल कॉलेज की सीधी भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रक्रिया हुई रद्द; जानें मामला

आरोपियों ने उसे अदालत में गवाही न देने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके कपड़े उतरवाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया और सिर के ऊपर से गोली चलाई गई। वह झुक गया, जिससे गोली लगने से बच गया। करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद उसे प्रीतम विहार में छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि वारदात में शामिल विजय पंडित 24 घंटे पहले भी फायरिंग की घटना में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

क्या बोली पुलिस?
महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि युवक के अपहरण और मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपी युवक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में युवक और आरोपियों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed