फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gandhi was poison for society, Godse did not murder Gandhi but beheaded him.

Gwalior: हिंदू महासभा के कार्यालय पर गोडसे की पूजा, नरसिंहानंद गिरी ने महात्मा गांधी को लेकर दिया विवादित बयान

Tue, 31 Mar 2026 10:48 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 10:48 PM IST
सार

ग्वालियर में हिन्दू महासभा कार्यालय में नाथूराम गोडसे की पूजा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद गिरी के बयान के बाद मामला और गरमा गया।

विज्ञापन
Gandhi was poison for society, Godse did not murder Gandhi but beheaded him.
ग्वालियर में हिंदू महासभा के कार्यालय पर पूजा करते हुए यति नरसिंहानंद गिरी व अन्य लोग।

विस्तार

ग्वालियर में एक बार फिर हिन्दू महासभा के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जूना अखाड़ा डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। गिरी ने गांधी को समाज के लिए नुकसानदायक बताया और नाथूराम गोडसे द्वारा की गई हत्या को सही करार दिया।

विज्ञापन

'सावरकर जी के सिद्धांतों पर नहीं चलेंगे तो सनातन धर्म बहुत जल्दी विनष्ट हो जाएगा'
यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि वे अपने सहयोगी जयवीर भारद्वाज के निमंत्रण पर गोडसे से जुड़े स्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने यहां वीर सावरकर की प्रतिमा को नमन किया और हिन्दू महासभा भवन आने को भी अपने लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अगर हम सावरकर जी के सिद्धांतों पर नहीं चलेंगे तो सनातन धर्म बहुत जल्दी विनष्ट हो जाएगा। यदि सनातन धर्म और हिन्दू समाज गोडसे का सही मूल्यांकन नहीं करेगा और उन्हें नहीं समझेगा, तो हिन्दू समाज जल्द ही संकट में पड़ सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Monalisa Controversy:  'पहले वह रुद्राक्ष की माला बेचती थी, अब कलमा पढ़ रही', प्रवीण तोगड़िया ने कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद ने यह भी कहा कि सनातन धर्मियों की ओर से अब तक नाथूराम गोडसे के साथ जो हुआ, उसके लिए वे उनसे क्षमा प्रार्थी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed