फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Neighbours assault bride and groom over no alcohol at wedding, loot household items after clash

Gwalior: बेटे की शादी में शराब नहीं पिलाने पर भड़के पड़ोसी, दूल्हा-दुल्हन के साथ मारपीट, लूट ले गए घरेलू सामान

Wed, 01 Apr 2026 12:33 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 12:33 PM IST
सार

बेटे की शादी की खुशी में पड़ोसियों को शराब नहीं पिलाने से नाराज आरोपियों ने दूल्हा-दुल्हन समेत दूल्हे की मां और अन्य परिजनों पर हमला कर दिया। अब दोनों पक्षों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Gwalior News: Neighbours assault bride and groom over no alcohol at wedding, loot household items after clash
पड़ोसियों को शादी में शराब नहीं मिली तो दूल्हा-दुल्हन को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक परिवार ने बेटे की शादी की खुशी में पड़ोसियों को शराब नहीं पिलाई तो बवाल मच गया। पड़ोसियों ने दूल्हे की मां, परिवार के सदस्यों और नई नवेली दुल्हन के साथ मारपीट कर दी और घरेलू सामान के साथ रुपए भी ले गए। बीच-बचाव में मेहमानों ने भी आरोपियों को पीट दिया। पीड़ित परिवार एसपी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष की जांच जारी है।

विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर देहात के आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव निवासी महेश जाटव की 30 मार्च को शादी हुई थी। शादी के बाद महेश अपनी दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा था। रात के समय परिवार और मेहमान भोजन कर रहे थे, तभी गांव के ही मनोज जाटव, हरनाम, भीम और नवल किशोर जाटव वहां पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने शादी की खुशी में शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। जब महेश के परिवार ने शराब के लिए पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। बीच-बचाव करने आई दूल्हे की मां शीला जाटव और अन्य परिजनों के साथ-साथ दुल्हन की भी पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dewas News: फिल्म के बाद शुरू हुआ असली थ्रिलर, सिनेमा हॉल से युवक-युवती को किडनैप कर ले गए आरोपी, दो गिरफ्तार


मारपीट के बाद आरोप है कि हमलावर घर में रखा सामान और कुछ नकदी रुपए लेकर चले गए। बाद में शादी में मौजूद मेहमानों ने भी विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।

घटना की शिकायत लेकर दूल्हे की मां शीला जाटव परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि पटाई गांव में शादी वाले परिवार और पड़ोसियों के बीच शराब के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों तरफ से आवेदन मिले हैं, घायलों का मेडिकल कराया गया है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed