सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Police officer asked passers-by things related to Republic Day and Dr Bhimrao Ambedkar

Gwalior: पुलिस अफसर ने राहगीरों से पूछा गणतंत्र दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़ी बातें, मिले रोचक जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में भी 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक शानदार नजारा देखने को मिला। पुलिस अफसर ने राह चलते लोगों से गणतंत्र दिवस, संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़ी बातें पूछीं।

Gwalior Police officer asked passers-by things related to Republic Day and Dr Bhimrao Ambedkar
बाबाओं से संविधान के बारे में बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर में भी 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान लोग जश्न में डूबे हुए नजर आए। लेकिन आम लोग इसके बारे में कितना जानते हैं और गणतंत्र से उन्हें आखिर क्या मिला। यह जानने के लिए ग्वालियर में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी रात को सड़क पर निकले और राहगीरों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने बड़े ही रोचक और ज्ञानवर्धक जबाव दिए। साथ ही बताया कि अगर संविधान न होता तो वे क्या कर रहे होते। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Trending Videos


बता दें कि घाटीगांव सर्कल में पदस्थ डीएसपी संतोष पटेल द्वारा बनाए और वायरल वीडियो में वे एक ऑटो रोककर उसके चालक से पूछते हैं कि आज 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस है। अगर संविधान न होता तो क्या कर रहे होते? तो वह जबाव देता है कि गणतंत्र नहीं होता तो मजदूरी कर रहे होते। आज संविधान और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की बजह से ऑटो चला रहे हैं और इज्जत की जिंदगी जीकर खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पन्नी बीनने वाला बोला- भारत माता की जय...
फिर अफसर सड़क से पन्नी बीनने वाले एक अधेड़ को रोककर पूछते हैं कि जानते हो 26 जनवरी को क्या हुआ था? तो वह खामोश रहता है लेकिन यह कहता है कि भीमराव अंबेडकर को जानता हूं और फिर भारत माता की जय बोलते हुए आगे बढ़ जाता है।

साधु बोले- संविधान न होता तो हम भजन नहीं कर पाते...
इसके बाद डीएसपी साधुओं के एक डेरे में पहुंचकर उनसे भी वही सवाल पूछते हैं तो साधु कहता है कि संविधान ने हमे आजादी दी। बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान बनाया। अगर ये नहीं होता तो हम गुलाम होते और ऐसे स्वतंत्र होकर भजन नहीं कर पा रहे होते।

युवक बोले- संविधान की जय हो...
इसके बाद डीएसपी साहब सड़क पर पैदल-पैदल जा रहे कुछ युवाओं को रोककर पूछते हैं तो वे गणतंत्र दिवस, संविधान और बाबा साहब अंबेडकर के बारे में सब कुछ बताते हैं और फिर कविता भी सुनाते हैं। दिन गुजरता है काम में, रात गुजरती है संविधान की, जय हो भारत देश की, जय हो संविधान की।

लोगों से पूछा- कैसे दिखते हैं अंबेडकर...
पुलिस अधिकारी ने दर्जनों लोगों को रोक-रोककर संविधान, गणतंत्र दिवस और अंबेडकर से जुड़े सवाल पूछे और ये भी पूछा कि वे कैसे पहचानते हैं कि वे अंबेडकर है तो लोगों ने कहा उनकी मूर्ति में एक उंगली आगे रहती है और दूसरे हाथ में संविधान की किताब रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed