फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Action now taken in protest during AI Summit, Delhi Police takes Congress leader from Gwalior

MP News: AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन में अब एक्शन, ग्वालियर से कांग्रेस नेता को साथ ले गई दिल्ली पुलिस

Sun, 22 Feb 2026 11:31 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 11:31 PM IST
सार

दिल्ली में एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन मामले में ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाया गया। पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शन से देश की छवि प्रभावित करने की कोशिश हुई। स्थानीय कांग्रेस नेता जानकारी के लिए भटकते रहे, पुलिस चुप्पी साधे है।

विज्ञापन
MP News: Action now taken in protest during AI Summit, Delhi Police takes Congress leader from Gwalior
राहुल गांधी के साथ ग्वालियर के जितेंद्र यादव, जिन्हें दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में हुए AI सबमिट में हुए कांग्रेस विरोध प्रदर्शन मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। दिल्ली पुलिस शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि में ग्वालियर के एक यूथ कांग्रेस नेता को अपने साथ दिल्ली लेकर रवाना हुई है। आरोप है कि उस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस नेता शामिल था। दिल्ली पुलिस को अंदेशा है कि इस तरह के प्रदर्शन से देश की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम चल रहे AI समिट कार्यक्रम के दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम के फुटेज व आधारों पर ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव भी शामिल होने की आशंका है। इसी को लेकर दिल्ली से आई पुलिस पार्टी ने तलाश कर हिरासत में लिया और दिल्ली रवाना हो चुकी है। कांग्रेस जिलाअध्यक्ष, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सभी लोग थाने एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं इस मामले को लेकर ग्वालियर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन


क्या था मामला
बता दें कि भारत मंडपम में चल रही इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में शुक्रवार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हंगामा जिस वक्त खड़ा हुआ, उस वक्त भारत मंडपम में विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने कपड़े उतारकर पीएम इज कंप्रोमाइज के नारे लगा रहे थे। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। बेहद सुरक्षित इलाके में हंगामा खड़ा करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, दूसरों की पहचान की जा रही थी। ग्वालियर के नेता को ले जानाा उसी का हिस्सा बताया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed