पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   student missing for three days in Gwalior neighbor accused of luring her

ग्वालियर में तीन दिन से लापता 17 वर्षीय छात्रा बॉर्डर से बरामद, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Sat, 20 Jun 2026 10:28 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 10:28 PM IST
सार

ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने मुरैना-श्योपुर बॉर्डर से सुरक्षित बरामद कर लिया। छात्रा के बयान के आधार पर पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
student missing for three days in Gwalior neighbor accused of luring her
ग्वालियर में नावालिग का अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टोन पार्क इलाके से तीन दिन पहले लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने मुरैना और श्योपुर के बॉर्डर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। छात्रा के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर शुरू हुई तलाश
पुरानी छावनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्टोन पार्क क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग, जो 11वीं की छात्रा है, तीन दिन पहले अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


तकनीकी जांच से मिला अहम सुराग
साइबर सेल और तकनीकी इनपुट की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि छात्रा को उसके घर के सामने रहने वाला एक युवक अपने साथ ले गया है और दोनों मुरैना-श्योपुर सीमा क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना प्रभारी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घेराबंदी कर छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसे ग्वालियर वापस लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के बाद बढ़ीं धाराएं
ग्वालियर लाने के बाद महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रा के बयान दर्ज किए गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराएं जोड़ दीं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।


यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी हैंडलर्स का मुख्य जरिया था इजहार, स्लीपर सेल की परतें खुलीं, अब दबिश की तैयारी

मेडिकल जांच और आगे की कार्रवाई जारी
पुरानी छावनी टीआई डॉ. संतोष यादव ने बताया कि तीन दिन पहले लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पड़ोसी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed