फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Miscreants Loot 5 Lakh After Accusing Youth of Harassment, Police Launch Manhunt

Gwalior News: लड़की छेड़ने का आरोप लगाकर 5 लाख से भरा बैग लूट ले गए बदमाश, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 26 Feb 2026 02:14 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 02:14 PM IST
सार

कंपू थाना क्षेत्र में कंपनी का पैसा लेकर लौट रहे युवक को रोककर बदमाशों ने पहले छेड़छाड़ का आरोप लगाया, फिर बैग छीनकर 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
 

विज्ञापन
Gwalior News: Miscreants Loot 5 Lakh After Accusing Youth of Harassment, Police Launch Manhunt
घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

विस्तार

शहर में राजस्थान के एक युवक से 5 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना कंपू थाना क्षेत्र के कटोरा ताल रोड की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वासुदेव शर्मा जो कि राजस्थान का रहने वाला है, पिछले ढाई महीने से ग्वालियर के महलगांव में अपने रिश्तेदार के साथ रह रहा है। वह एक प्लाईवुड कंपनी के लिए मार्केटिंग और कलेक्शन का काम करता है। उसके साथी संदीप के शहर से बाहर होने पर उसे दाल बाजार की दो फर्मों से भुगतान लेने भेजा गया था।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वासुदेव ने एक फर्म से 1.5 लाख और दूसरी फर्म से 3.5 लाख रुपये लेकर कुल 5 लाख रुपये बैग में रखे। इसके बाद उसने संदीप को फोन कर पूछा कि राशि किसे सौंपनी है। जवाब का इंतजार करते हुए वह एलएलबी कॉलेज मैदान के पास बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: देर से वल्लभ भवन आने और जल्दी जाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, सीएम के सख्त निर्देश


कुछ देर बाद जब वह पैदल घर लौट रहा था, तभी एक्टिवा सवार दो युवक आए और उसे रोक लिया। एक युवक ने उस पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। वासुदेव के इंकार करने पर दोनों ने उससे धक्का-मुक्की की और बैग छीनकर फरार हो गए। शोर मचाने के बावजूद आसपास से कोई मदद के लिए नहीं आया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed