सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Four people including Karni Sena district president released from jail

Harda: करणी सेना जिलाध्यक्ष सहित चार की रिहाई, शनिवार को राजपूत समाज का बंद, मौन जुलूस की अनुमति मांगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में करणी सेना और पुलिस के बीच हुए टकराव के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। गुरुवार को एसडीएम कोर्ट ने करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत सहित चार लोगों को जमानत दे दी।

Four people including Karni Sena district president released from jail
करणी सेना जिला अध्यक्ष समेत चार लोगों को किया गया जेल से रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करणी सेना और पुलिस के बीच बीते दिनों हुए टकराव के बाद अब हरदा में हालात धीरे-धीरे सामान्य होते दिख रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम हरदा के एसडीएम कोर्ट ने शांति भंग करने के आरोप में जेल भेजे गए करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत सहित चार लोगों को जमानत दे दी। इसके बाद सभी को जेल से रिहा कर दिया गया।
Trending Videos


जेल से रिहा होने वालों में करणी सेना के रोहित, शुभम और हीरा विवाद मामले में पीड़ित आशीष राजपूत का नाम भी शामिल है। अधिवक्ता शैलेंद्र तोमर ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में शीघ्र सुनवाई का आवेदन दिया था, जिस पर छह दिन बाद सुनवाई करते हुए बीएनएस की धारा 163 के तहत जमानत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चोरी के शक में मजदूर की बेरहमी से पिटाई, सड़क पर तड़प-तड़प कर दी जान

पुलिस कार्रवाई के विरोध में हरदा बंद का ऐलान
करणी सेना के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में अब राजपूत समाज सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। जिला राजपूत परिषद अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने बताया कि शनिवार को हरदा बंद का आह्वान किया गया है। दोपहर 1 बजे से राजपूत छात्रावास से मौन रैली निकाली जाएगी, जो परशुराम चौक, टांक चौराहा, चांडक चौक होते हुए घंटाघर तक पहुंचेगी। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मौन प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विधायक ने उठाई न्यायिक जांच की मांग
हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की न्यायिक और निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया कि 12 जुलाई को करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत पुलिस अधिकारियों से संवाद के लिए सिटी कोतवाली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथियों सहित उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। इसके अगले दिन 13 जुलाई को भी करणी सेना व अन्य समाज के लोगों पर पुलिस ने राजपूत छात्रावास परिसर में लाठीचार्ज किया। विधायक ने पत्र में मांग की कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed