Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Illegal business base hotel in Indore was bulldozed for 25 hours, building built in 12 thousand square feet was frozen
{"_id":"624ff5641c88fd6993059690","slug":"illegal-business-base-hotel-in-indore-was-bulldozed-for-25-hours-building-built-in-12-thousand-square-feet-was-frozen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवैध कारोबार के अड्डे पर चला बुलडोजर: इंदौर के होटल 25 आवर्स की 60 हजार वर्गफीट में बनी बिल्डिंग जमींदोज की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कारोबार के अड्डे पर चला बुलडोजर: इंदौर के होटल 25 आवर्स की 60 हजार वर्गफीट में बनी बिल्डिंग जमींदोज की गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:54 PM IST
सार
इंदौर के सर्वानंद नगर में 12 हजार वर्गफीट में निर्मित होटल 25 आवर्स को शुक्रवार को निगम के अमले ने जमींदोज कर दिया। होटल में अवैध गतिविधियां होने की शिकायत भी कई बार दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
1 of 3
होेटल 25 आवर्स पर चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर के सर्वानंद नगर में 12 हजार वर्गफीट में निर्मित होटल 25 आवर्स को शुक्रवार को निगम के अमले ने जमींदोज कर दिया। होटल 25 आवर्स के मालिक मनदीप भाटिया व नवदीप भाटिया ने अवैध निर्माण किया था, वहीं होटल में अवैध गतिविधियां होने की शिकायत भी कई बार दर्ज की गई थी। शुक्रवार सुबह निगम के अमले ने बुलडोजर और मजदूरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कन्ट्रक्शन रिमूवल की कार्रवाई शुरू की। सर्वानंद नगर में 12 हजार वर्गफीट के प्लॉट पर अवैध रूप से जी प्लस-4 होटल बनी हुई थी। बता दें इस होटल में एक नाबालिग युवती के साथ रेप भी हुआ था।
2 of 3
12 हजार वर्गफीट के प्लॉट में बनी थी होटल
- फोटो : सोशल मीडिया
होटल को लेकर कई बार दिए जा चुके हैं नोटिस
होटल को लेकर निगम का अमला मनदीप भाटिया और नवदीप भाटिया को कई नोटिस जारी कर चुका था लेकिन अतिक्रमणकारियों ने दिए गए समय में अवैध निर्माण को नहीं हटाया, जिसके बाद निगम का दस्ता शुक्रवार सुबह 7 बजे जोन-13 बिलावली के अंतर्गत सर्वानंद नगर में 8 पोकलेन और 150 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ पहुंचा। मौके पर बड़ी संख्या में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा शाखा के अपर आयुक्त संदीप सोनी, रिमूवल उपायुक्त लता अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी अश्विन जनवदे और भवन अधिकारी अनूप गोयल मौजूद रहे। निगम के अमले ने कुछ ही घंटों में 12 हजार वर्गफीट में बने 60 हजार वर्गफीट में निर्मित बिल्डिंग को ढहा दिया।
12 हजार वर्गफीट में निर्मित इस होटल में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिलें बनी थी। होटल में 45 कमरे, रेस्टोरेंट, बड़ा हॉल और टेरेस पर रेस्टोरेंट बना था। होटल का नक्शा पास किए बिना ही इसका निर्माण कराया गया था। तोडफ़ोड़ से पहले होटल संचालक और परिवार के लोगों ने कार्रवाई रूकवाने की कोशिशें की थी जो कि सफल नहीं हो सकीं। निगम ने तोड़फोड़ से पहले होटल में लगा कोई भी सामान नहीं निकालने दिया। जो लोग होटल में रुके हुए थे उन्हें कार्रवाई से पहले बाहर निकाल लिया गया था।
3 of 3
निगम के अमले ने 60 हजार वर्गफीट में निर्मित बिल्डिंग को जमींदोज किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
अवैध कारोबार का अड्डा थी होटल 25 आवर्स
पुलिस को लंबे समय से होटल में अवैध कारोबार संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। बीते दिनों होटल में एक युवती का रेप भी हुआ था। चौंकाने वाली बात ये भी है कि होटल 12 प्लॉट्स को मिलाकर बनाई गई थी, जो निगम के बिलावली जोन के ठीक सामने बनी हुई थी। होटल संचालक लोकल आईडी पर कमरे बुक कर रहे थे, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।