{"_id":"624fdabc9b6ac724be7a69fa","slug":"mp-police-clarification-on-taking-off-cloths-of-a-journalist-in-lock-up-in-sidhi-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमपी पुलिस गजब है: सीधी में पत्रकार के कपड़े उतरवाने वाली पुलिस की सफाई, कहा- आत्महत्या न करें, इसलिए किया ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी पुलिस गजब है: सीधी में पत्रकार के कपड़े उतरवाने वाली पुलिस की सफाई, कहा- आत्महत्या न करें, इसलिए किया ऐसा
Fri, 08 Apr 2022 02:28 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:28 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सीधी के कोतवाली थाने में पत्रकार के कपड़े उतरवाने के मामले में थाना प्रभारी और एक सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच किया है। कपड़े उतरवाने पर थाना प्रभारी की सफाई भी सामने आई है।
विज्ञापन
सीधी के कोतवाली थाने में पत्रकारों के कपड़े उतरवा लिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के सीधी के कोतवाली थाने में पत्रकार के कपड़े उतरवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रीवा ज़ोन के आईजी ने इस मामले में थाना प्रभारी और एक सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया है। कांग्रेस भी इस मामले में हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे 'लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का चीरहरण' बताया। इस मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रीवा से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
सीधी कोतवाली थाने के प्रभारी ने सफाई में कहा कि आरोपियों की सुरक्षा के लिए उनके कपड़े उतरवाए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी बोले- लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का चीरहरण
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में अमर उजाला की खबर का स्क्रीनशॉट करते हुए लिखा कि 'लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का चीरहरण! या तो सरकार की गोद में बैठकर उनके गुणगान गाओ, या जेल के चक्कर काटो। 'नए भारत' की सरकार, सच से डरती है।'
वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यप्रदेश के सीधी में मीडिया से जुड़े लोगों की जिस तरह की तस्वीरें सामने आई है, वह बेहद शर्मनाक है। जिस तरह के राजनीतिक दबाव की बात सामने आ रही है, उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस पूरे मामले में दोषियों पर जो कार्यवाही की गई है, वह नाकाफी है। जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अरुण यादव, पीसी शर्मा, अजय सिंह से लेकर कई अन्य नेताओं ने इस मामले में शिवराज सरकार को घेरा था।

कनिष्क तिवारी ने वीडियो जारी कर आरोप लगाए कि उन्हें और उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
कनिष्क ने जारी किया वीडियो
कनिष्क तिवारी का वीडियो वायरल हो गया है। कनिष्क ने आरोप लगाया कि मुझे और मेरे परिवार को लगातार धमकी मिल रही है। बेवजह फर्जी मुकदमों में फंसा देंगे। हमारा पूरा परिवार डरा हुआ है। सभी से निवेदन है कि हमारे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। मुझे यह भी पता चला है कि मेरे ऊपर भी एक फर्जी एफआईआर करने की तैयारी की जा रही है। ताकि मुझे गिरफ्तार किया जा सके। यह षड्यंत्र किया जा रहा है। निवेदन है कि आवाज उठाइए। कोई पत्रकार सच नहीं लिख पाएगा। कभी किसी दबे-कुचले की आवाज नहीं उठाएगा।