फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bajrang Dal stopped the shows of Pathan film in Indore, workers arrived with sticks

Pathaan Protest in Indore: नहीं चल सका पठान का पहला शो, लट्ठ लेकर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता, बनाया दबाव

Wed, 25 Jan 2023 11:30 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 25 Jan 2023 11:30 AM IST
सार

तय घोषणा के अनुसार बुधवार को इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ता उन सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में पहुंचे। जहां फिल्म पठान लगी है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फिल्म का शो रोकने के लिए दबाव बनाया। विरोध के कारण ज्यादातर जगह पहला शो नहीं चल सका।

विज्ञापन
Bajrang Dal stopped the shows of Pathan film in Indore, workers arrived with sticks
फिल्म पठान का इंदौर में विरोध - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को रिलीज के पहले ही दिन विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इंदौर के 12 से ज्यादा मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में फिल्म बुधवार को लगी, लेकिन पहले ही शो में दर्शकों से पहले बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। वे नारे लगा रहे थे-देशद्रोही की फिल्म नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। कार्यकर्ताओं के हाथ में डंडे थे और उन्होंने मल्टीप्लेक्स संचालकों से कहा कि यदि शो चलाया तो कार्यकर्ता भीतर घुसकर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

बजरंग दल संयोजक तन्नू शर्मा ने कहा कि फिल्म में भगवा रंग को गलत तरीके से दिखाया गया है। इससे हिन्दू समाज की भावना आहत हुई है। मध्यप्रदेश सरकार लोगों की आस्था का सम्मान करे और फिल्में नहीं लगने दे। यदि फिल्म सिनेमाघरो में लगी तो बजरंग दल फिल्म चलने नहीं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चले पहले शो
सुबह बजरंग दल कार्यकर्ता सपना संगीता मल्टीप्लेक्स पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की। फिल्म देखने आए दर्शकों से भी कहा कि वे फिल्म न देखें। मल्टीप्लेक्स संचालकों ने आश्वासन दिया कि वे फिल्म नहीं दिखाएंगे। इसके बाद कार्यकर्ता कस्तूर सिनेमा गए। यहां उन्होंने पठान फिल्म के पोस्टर के सामने खड़े रहकर विरोध जताया। सिनेमागृह के मालिक के नहीं आने तक कार्यकर्ता नारेबाजी कर अपना विरोध जताते रहे।

पुलिस बल रहा तैनात
बजरंग दल ने पूर्व में पठान फिल्म का विरोध करने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर सिनेमाघरों में पुलिस बल तैनात था,ताकि विरोध के दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े। कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी कर विरोध जताया। संचालकों ने शो बंद करने का आश्वासन दिया तो कार्यकर्ता लौट गए।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed