सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 56 shops will now cook their dishes on PNG gas, an alternative adopted after the LPG shortage.

Indore: अब 56 दुकान के व्यंजन पकेंगे पीएनजी गैस पर, एलपीजी की किल्लत के बाद अपनाया विकल्प

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 23 Mar 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर की मशहूर 56 दुकान  पर एलपीजी की किल्लत का असर जरूर पड़ा है, लेकिन यहां के दुकानदारों ने स्वाद  को बनाए रखने के लिए पीएनजी और इंडक्शन जैसे विकल्पों को अपनाया है। अब पीएनजी के जरिए यह फूड स्ट्रीट अपनी पहचान बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।

Indore: 56 shops will now cook their dishes on PNG gas, an alternative adopted after the LPG shortage.
56 दुकान पर अब पीएनजी कनेक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में स्वाद के लिए मशहूर 56 दुकान फूड स्ट्रीट एलपीजी की किल्लत के बावजूद ग्राहकों के बीच अपना स्वाद बरकरार रखे हुए है। कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के बाद कई दुकानदारों ने इंडक्शन खरीद लिए थे, लेकिन बिजली जाने के दौरान परेशानी न हो, इसलिए अब पाइप्ड नैचरल गैस (पीएनजी) के विकल्प को भी अपनाया जा रहा है।

Trending Videos


अवंतिका गैस कंपनी ने गैस की किल्लत के बाद 56 दुकान व्यापारी संघ से संपर्क किया और कनेक्शन देने की पेशकश की। पहले प्रेशर और धीमी आंच को लेकर कुछ समस्याएं थीं, लेकिन अब वे दूर हो गई हैं और पंद्रह से ज्यादा दुकानदार कनेक्शन लेने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर में अभी भी कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है और जो व्यापारी घरेलू सिलिंडरों का उपयोग दुकानों में खाना बनाने के लिए कर रहे हैं, प्रशासन उन्हें जब्त कर रहा है। इस कारण दुकानदारों ने पीएनजी और इंडक्शन जैसे विकल्प अपनाने शुरू कर दिए हैं। 56 दुकान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन जोशी ने बताया कि गैस कनेक्शन देने वाली कंपनी के अधिकारियों ने उनसे चर्चा की थी। इसके बाद बैठक में सदस्यों के सामने यह विकल्प रखा गया, जिस पर कई दुकानदारों ने सहमति जताई और कनेक्शन भी ले लिए। कंपनी की गैस पाइपलाइन पास से ही गुजर रही थी, इसलिए कनेक्शन में कोई विशेष परेशानी नहीं हुई।

 

इंदौर में अभी भी कमर्शियल गैस सिलिंडरों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। इस वजह से कई छोटे दुकानदारों ने काम बंद कर दिया है। सराफा बाजार में सोने के आभूषण बनाने का काम भी प्रभावित हो रहा है। घरेलू गैस सिलिंडर अब लोगों को लगभग 25 दिन बाद बुकिंग के बाद मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed