सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A young man was going to pluck roses from a field when he was attacked by a leopard and admitted to MY

Indore: खेत में गुलाब तोड़ने जा रहा था युवक, तेंदुए ने किया हमला, एमवाय अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 03 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की बढ़ती आवाजाही से हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक युवक पर उस वक्त तेंदुए ने हमला कर दिया, जब वह खेत में गुलाब के फूल तोड़ रहा था। युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

Indore: A young man was going to pluck roses from a field when he was attacked by a leopard and admitted to MY
इस युवक को तेंदुए ने बनाया निशाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही और हमलों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सुल्लाखेड़ी गांव का है। यहां रहने वाले अर्जुन पिता मांगीलाल शुक्रवार सुबह 9 बजे अपने खेत में गुलाब के फूल तोड़ रहे थे। तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें अर्जुन के एक हाथ और चेहरे पर नाखूनों के निशान लग गए।
Trending Videos



अर्जुन ने जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच खेत में काम कर रहे परिवार के लोग और आसपास के खेतों के किसान उसे बचाने पहुंचे। यह देख तेंदुआ भाग गया। इसके बाद किसान प्रहलाद रघुवंशी अर्जुन को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाए, जहां उसे भर्ती किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी तेंदुआ देखा जा चुका है। इससे पहले इंदौर बायपास की एक टाउनशिप में भी तेंदुआ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंदौर के एमवाय अस्पताल में खरगोन से एक युवक को सर्जरी के लिए लाया गया। काम के दौरान उसके गले में 12 एमएम का सरिया घुस गया था और वह गले के आर-पार हो गया था। सरिया मस्तिष्क और ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली नस के बेहद करीब घुसा था।


एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन घंटे की सर्जरी कर 30 वर्षीय सद्दाम की जान बचा ली। सर्जरी इसलिए काफी जटिल थी कि यदि ऑपरेशन के दौरान किसी भी हिस्से को नुकसान पहुंचता तो मरीज लकवे का शिकार हो सकता था, लेकिन सावधानीपूर्वक सरिया निकाल लिया गया। अब मरीज की हालत खतरे से बाहर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed