सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After a dispute in Indore, the husband of a female ACP went missing and left in a government vehicle.

Indore: इंदौर में विवाद के बाद महिला एसीपी के पति लापता, सरकारी गाड़ी लेकर निकले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 27 Apr 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला एसीपी के पति रविवार रात सरकारी जीप लेकर लापता हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने राजस्थान तक तलाश शुरू कर दी गई है। महिला अधिकारी खुद उन्हें खोजने एक टीम के साथ इंदौर से रवाना हुई। 

Indore: After a dispute in Indore, the husband of a female ACP went missing and left in a government vehicle.
इंदौर में महिला पुलिस अधिकारी का पति लापता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के आज़ाद नगर क्षेत्र में रविवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला एसीपी के पति लापता हो गए हैं। वे रात में सरकारी जीप लेकर घर से निकल गए। जब महिला अधिकारी को चिंता हुई तो उन्होंने आज़ाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। अफसरों ने उनकी लोकेशन ट्रेस की है। राजस्थान के एक ग्रामीण इलाके में लोकेशन मिलने के बाद वहां की पुलिस की मदद ली जा रही है।

Trending Videos

 

महिला एसीपी का बंगला पीटीसी इलाके में है। रविवार रात उनके और उनके पति के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पति कहीं चले गए। देर तक घर नहीं लौटने पर पत्नी को चिंता हुई और मामला पुलिस तक पहुंचा। नाराज़ पति घर से निकलते समय चाबी लेकर सरकारी जीप से चले गए। महिला एसीपी ने आज़ाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कर पति की तलाश के लिए पुलिस की मदद मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला एसीपी खुद तलाश में निकलीं

शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें उनकी लोकेशन राजस्थान के एक ग्रामीण क्षेत्र में मिली। इसके बाद एक टीम वहां के लिए रवाना की गई। महिला एसीपी खुद भी उस टीम का हिस्सा बनीं और अपने पति की तलाश में पहुंचीं, हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।पति अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गए हैं, जिसके चलते उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed