फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rain brought some relief from the heat in Indore, night temperatures remained low, five degrees above

Indore: इंदौर में बारिश ने दी गर्मी से हल्की राहत, रात का तापमान रहा कम, एक दिन पहले सामान्य से पांच डिग्री ज्

Mon, 27 Apr 2026 10:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 27 Apr 2026 10:01 AM IST
सार

इंदौर में रविवार रात हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों को अस्थायी राहत दी, हालांकि सोमवार सुबह होते ही सूरज के तेवर फिर तीखे नजर आए और तापमान तेजी से बढ़ गया।

विज्ञापन
Indore: Rain brought some relief from the heat in Indore, night temperatures remained low, five degrees above
इंदौर में गर्मी बढ़ने लगी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रविवार रात हुई बेमौसम बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। रात का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था और शनिवार रात के 28.2 डिग्री से तीन डिग्री कम था। शनिवार रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन


रविवार को दिन में सूरज ने आग उगली, और पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो आमतौर पर मई में ही देखा जाता है। शाम के समय अचानक काले बादलों ने शहर को ढक लिया और तेज हवाएं चलने लगीं। शहर के कई इलाकों में बारिश हुई और मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाओं की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही।
विज्ञापन


बारिश ने वैवाहिक आयोजनों में थोड़ी अव्यवस्था तो पैदा की, लेकिन अधिकांश आयोजन प्रभावित नहीं हुए,क्योकि रात को बारिश नहीं हुई। सोमवार सुबह से फिर गर्मी के तेवर लौट आए। सुबह साढ़े आठ बजे पारा 31.6 डिग्री तक पहुँच गया। घरों में पंखे और कूलर लगातार चल रहे हैं और लोग दिन के समय घरों से निकलने में बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए प्रशासन ने 30 अप्रैल तक पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी कर दी है।रविवार की रात की बारिश ने गर्मी को कुछ समय के लिए थाम लिया, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed