सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Municipal Commissioner inspects master plan roads for monsoon

Indore News: सुबह से सड़कों पर एक्शन में दिखे निगम कमिश्नर, बारिश से पहले नालों की सफाई के निर्देश दिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 27 Apr 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और मानसून में जलभराव रोकने के लिए मास्टर प्लान की सड़कों और शहर के नालों का निरीक्षण किया। 

Indore News Municipal Commissioner inspects master plan roads for monsoon
नालों में जलभरवा की स्थिति को समझते निगम कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आगामी मानसून के दौरान जलभराव की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने शहर की मास्टर प्लान वाली प्रमुख सड़कों और विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मैदानी स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नालों की सफाई और सड़क निर्माण को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
Trending Videos


अधिकारियों से कहा समयसीमा में काम पूरे करें 
निगम कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान कलाल कुई रोड, चंद्रभागा पुल से हरसिद्धि होते हुए मच्छी बाजार रोड और गुटकेश्वर महादेव मंदिर से सदर बाजार रोड तक का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि मास्टर प्लान की सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को जल्द से जल्द बेहतर ट्रैफिक सुविधा मिल सके। उन्होंने विशेष तौर पर कलाल कुई मस्जिद रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने विभिन्न क्षेत्रों सहित पीलिया खाल नाले की वर्तमान स्थिति को भी देखा। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए उन्होंने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और नालों की सफाई को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चंद्रभागा पुल से हरसिद्धि मार्ग के शेष निर्माण कार्यों को भी शीघ्र समाप्त करने पर जोर दिया ताकि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात का संचालन सुचारू रूप से हो सके और राहगीरों को आवागमन में किसी बाधा का सामना न करना पड़े।

यातायात के दबाव को कम करने के लिए कहा
गुटकेश्वर से सदर बाजार रोड के मध्य स्थित पुलिया के चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए निगम कमिश्नर ने इसे जल्द पूरा करने की बात कही। उनका मानना है कि इन प्रमुख परियोजनाओं के पूर्ण होने से संबंधित क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा और वाहन चालकों के लिए आवाजाही सुगम होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने मेघदूत गार्डन स्थित ट्रंप कंपोज्ड प्लांट और ट्रीटेड पानी हाइड्रेन का भी अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल और पराग अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed