फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After Bhagirathpura, the corporation is worried about dirty water, councilors are distributing numbers

Indore:भागीरथपुरा के बाद निगम को आई गंदे पानी की चिंता, पार्षद बांट रहे शिकायत करने के लिए नंबर

Mon, 05 Jan 2026 06:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 05 Jan 2026 06:44 PM IST
सार

शहर के डेढ़ सौ से ज्यादा इलाकों में गंदे पानी की गंभीर समस्या के बावजूद अब तक चुप्पी साधे बैठे अफसर अब गलियों में पहुंचकर उन लीकेज और फॉल्ट को ढूंढ रहे हैं, जहां पीने के पानी और ड्रेनेज की लाइनें आपस में मिल रही हैं।

विज्ञापन
Indore: After Bhagirathpura, the corporation is worried about dirty water, councilors are distributing numbers
बोरिगों में भी डाल रहे क्लोरिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से हुई 17 लोगों की मौत के बाद अब नगर निगम को शहर के उन इलाकों की भी चिंता सताने लगी है, जहां नलों में गंदा पानी आता है। लोग कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन अफसर उनकी सुनवाई नहीं करते थे, लेकिन अब वार्डों में जाकर गंदे पानी के संगम खोज रहे हैं। कुछ पार्षदों ने तो गंदे पानी की शिकायत के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम के नंबर भी वार्ड के रहवासियों के व्हाट्सएप ग्रुपों पर जारी किए हैं।

विज्ञापन


 

इंदौर में भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण डायरिया और हैजे के मरीज मिले हैं। इसके अलावा वहां 17 मौतें भी हो चुकी हैं, लेकिन गंदे पानी की समस्या शहर के कई इलाकों में है। ज्यादातर इलाकों में पहले पांच मिनट गंदा पानी आता है। उसे बहाने के बाद लाइनों में साफ पानी मिलता है।

विज्ञापन



इंदौर के गौरीनगर, बाणगंगा, कुम्हारखाड़ी का भट्टा, खजराना, अहिल्या पलटन, जूना कसेरा बाखल, मल्हारगंज, अन्नपूर्णा, चंदन नगर, बिजलपुर सहित डेढ़ सौ से ज्यादा कॉलोनियों में इसकी समस्या है। इनमें ज्यादातर अवैध कॉलोनियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नर्मदा और ड्रेनेज लाइन साथ-साथ शहर के पुराने इलाकों में बैकलेन होती थी। नई कॉलोनियों में बैकलेन के लिए अब जगह नहीं छोड़ी जाती है। इंदौर विकास प्राधिकरण भी ड्रेनेज चैंबर अब सड़क किनारे ही रखता है।



शहर के पुराने इलाके सुदामा नगर, हरसिद्धि, नंदा नगर, परदेशीपुरा, ओल्ड पलासिया में पांच से आठ फुट चौड़ी बैकलेन होती थी, लेकिन पुराने इलाकों में नई लाइन डालने के समय उसे आगे कर दिया। नंदानगर में भी पहले नर्मदा लाइन बिछाई गई और उसके ऊपर ही ड्रेनेज लाइन बिछा दी गई। इस कॉलोनी में भी इस कारण गंदे पानी की समस्या है, जबकि यह नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का निवास स्थान है।

 

यहां करें गंदे पानी की शिकायत

गंदे पानी की शिकायत के लिए इंदौर वासी नगर निगम के कंट्रोल रुम नंबर 7440443500  और 744044511 या 07312535555 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed