सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Indore: After the explosion, pieces of dead bodies were scattered within half a kilometer of the firecracker f

Harda Blast: विस्फोट के बाद फैक्टरी के आधा किलोमीटर तक बिखरे पड़े थे शवों के टुकड़े, लोगों ने कपड़ों से ढंके

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 06 Feb 2024 04:06 PM IST
सार

बस्तीवाले शवों को कपड़ों से ढक रहे थे। फैक्टरी के पास से गुजरने वाली सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालक भी घायल हो गए। फैक्टरी का मलबा उड़कर उन्हें लगा। लोहे के 10-15 किलो के एंगल उड़कर खेतों में आ गए थे।

Indore: After the explosion, pieces of dead bodies were scattered within half a kilometer of the firecracker f
विस्फोट के बाद सड़कों पर बिखरे शव - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हरदा की पटाखा फैक्टरी सोमेश फायर वर्क में हुए विस्फोट के बाद आसपास रहने वाले लोगों को लगा कि भूकंप आया हो। घरों के खिड़की के शीशे टूट गए। बर्तन जमीन पर गिर पड़े और कच्चे मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं।




 

फैक्टरी के आधा किलोमीटर के दायरे में तो भयावह स्थिति है। शवों के टुकड़े बिखरे मिले। कहीं पैर पड़े थे तो कहीं धड़। सड़क से गुजर रहे लोग भी हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हरदा में एम्बुलेंस, दमकलों के सायरन ही गूंज रहे हैं। इस घटना का आंखों देखा हाल फैक्टरी से एक किलोमीटर दूर बेरागढ़ वार्ड में रहने वाले जितेंद्र सैनी ने बताया। यदि उनकी बातों पर गौर करें तो हादसे में बड़ी संख्या में लोग शिकार हुए हैं।

सड़क से गुजर रहे लोग भी हो गए घायल 

मैं सुबह घर पर ही था। 11 बजे अचानक धमका हुआ। खिड़की के शीशे टूट गए। बाहर निकल कर देखा तो आसमान में आग का गुबार नजर आया। चारों तरफ धुआं ही धुआं था। लगातार विस्फोट हो रहे थे। फैक्टरी के आसपास के खेतों मे शवों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। किसी का सिर गायब था जो किसी का हाथ।

बस्तीवाले शवों को कपड़ों से ढक रहे थे। फैक्टरी के पास से गुजरने वाली सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालक भी घायल हो गए। फैक्टरी का मलबा उड़कर उन्हें लगा। लोहे के 10-15 किलो के एंगल उड़कर खेतों में आ गए थे।

हरदा के आसपास में पैर रखने की जगह नहीं है। फैक्टरी में काम करने वाले लोगों के परिजन बदहवास हालत में घूम रहे हैं। फोन लगाकर फैक्टरी में गए श्रमिकों की सलामती की तसल्ली परिजन कर रहे थे।  (जैसा जितेंद्र सैनी ने बताया)

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed