सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bees blocked the power supply to the minister-MLA's house, removed a tree branch near the hive and ill

Indore: हाईटेंशन लाइन पर गिरी शाखा, मधुमक्खियों के डर से रुका काम; मंत्री-एमएलए के घर भी गुल रही बिजली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 02 Jun 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के नंदानगर क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान गुल्लर के पेड़ की टहनी हाईटेंशन लाइन पर गिरने से करीब एक हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता होने के कारण बिजलीकर्मी तुरंत टहनी नहीं हटा सके और बिजली बहाली का कार्य पांच घंटे तक प्रभावित रहा।

Indore: Bees blocked the power supply to the minister-MLA's house, removed a tree branch near the hive and ill
छत्ते के पास सेे हटाई पेड़ की शाखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के नंदानगर क्षेत्र में सोमवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों को एक अनोखी और चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन पर गुल्लर के पेड़ की एक बड़ी टहनी गिर गई, लेकिन परेशानी केवल यहीं तक सीमित नहीं रही। जिस पेड़ की टहनी बिजली लाइन पर गिरी थी, उसी पर मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता भी लगा हुआ था। मधुमक्खियों के हमले के खतरे के कारण बिजलीकर्मी घंटों तक लाइन से टहनी नहीं हटा सके, जिससे क्षेत्र के करीब एक हजार घरों की बिजली पांच घंटे तक बाधित रही।



मंत्री और विधायक के घर की बिजली भी रही गुल

बिजली बाधित होने से नंदानगर क्षेत्र के करीब एक हजार घर प्रभावित हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के घर की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कई बार बिजली बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियों के खतरे के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार कोशिश के बाद भी नाकाम लौटी टीम

बिजली विभाग की टीम इंजीनियर अजय कुमार और इमरान कुरैशी के नेतृत्व में दो बार मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने टहनी हटाने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों के संभावित हमले को देखते हुए उन्हें वापस लौटना पड़ा। स्थिति को देखते हुए टीम ने अंधेरा होने का इंतजार करने का फैसला किया। अधिकारियों का मानना था कि रात के समय मधुमक्खियां अपेक्षाकृत शांत रहती हैं और हमले की आशंका कम होती है।
विज्ञापन
Trending Videos


शाम सात बजे शुरू हुआ ऑपरेशन, जोखिम उठाकर हटाई टहनी

शाम करीब सात बजे बिजली विभाग ने दोबारा अभियान शुरू किया। क्रेन की मदद से दो कर्मचारियों को ऊपर भेजा गया, जिन्होंने जोखिम उठाते हुए हाईटेंशन लाइन पर गिरी टहनी तक पहुंच बनाई। काफी सावधानी बरतते हुए कर्मचारियों ने टूटी हुई टहनी को काटकर हटाया। इसके बाद लाइन को सुरक्षित घोषित किया गया और करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।

रहवासियों को घरों में रहने की दी गई सलाह

लाइन पर गिरी टहनी को हटाने से पहले बिजली विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। मधुमक्खियों का छत्ता गिरने की आशंका को देखते हुए आसपास के रहवासियों को घरों के भीतर रहने और खिड़की-दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई। इसके साथ ही सड़क पर यातायात भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। टहनी हटाने और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने के बाद ही बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू की गई।

तेज आंधी से शहरभर में हुआ नुकसान

गौरतलब है कि सोमवार को इंदौर में करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली थीं। आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जिससे बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। नंदानगर की घटना इसी मौसमीय बदलाव का परिणाम रही, जहां एक पेड़ की टहनी और मधुमक्खियों के छत्ते ने बिजली विभाग के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed