सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news pre monsoon rain weather forecast and temperature update in madhya pradesh

Indore News: आंधी-बारिश के बाद गिरा तापमान, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 02 Jun 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक क्षेत्र में ऐसा ही सुहाना मौसम बना रहेगा और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, हालांकि मध्य प्रदेश में इस बार मानसून के आगमन में कुछ दिनों की देरी होने की आशंका जताई जा रही है।
 

indore news pre monsoon rain weather forecast and temperature update in madhya pradesh
इंदौर में आंधी बारिश से गिरा तापमान। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में जून के पहले दिन ही प्री मानसून एक्टिविटी के तहत शाम को 93 किमी प्रति घंटे की हवा के बाद तापमान में गिरावट आई है। सोमवार दिन को पारा 2 डिग्री उछलकर 38.1 (-2) सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद शाम को तेजी आंधी और रिमझिम से रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 22.1 (-4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।


मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन में हो सकती है देरी
मध्य प्रदेश में इस बार मानसून के आगमन में कुछ दिनों की देरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। टर्फ लाइन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है, लेकिन मानसून की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। आमतौर पर मध्यप्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है और दक्षिणी हिस्सों से इसकी शुरुआत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 16 जून को आया था मानसून
पिछले वर्ष 2025 में मानसून 16 जून को प्रदेश में पहुंचा था, जबकि इसकी विदाई 15 अक्टूबर तक हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वर्ष मानसून अभी तक केरल नहीं पहुंचा है। सामान्य परिस्थितियों में केरल पहुंचने के लगभग 15 दिन बाद मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश करता है। हालांकि बीच में ब्रेक या अन्य मौसमी परिस्थितियों के कारण इसकी गति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos


प्री-मानसून गतिविधियों से सुहाना हुआ मौसम
जून महीने में मानसून पूर्व गतिविधियों और शुरुआती बारिश के कारण शहर में औसतन मौसम सुहाना होने लगता है। पिछले वर्ष जून में लगभग साढ़े पांच इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। यदि बारिश के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वर्ष 1980 में जून माह के दौरान इंदौर में 17 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी, जो अब तक के प्रमुख रिकॉर्ड में शामिल है। वहीं 23 जून 2003 को 24 घंटे में लगभग 5 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड बना था। अधिकतम तापमान 3 जून 1991 को इंदौर का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दूसरी ओर, 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो जून महीने के लिए असामान्य रूप से कम माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed