सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Residents stopped them from abusing, miscreants set vehicles parked outside their homes on fire.

Indore: गालियां देने पर रोका था रहवासियों ने, बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाडि़यों में लगा दी आग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 02 Jun 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में असामाजिक तत्व आम लोगों की संपत्ति को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। बाणगंगा थाना क्षेत्र की साईं सुमन कॉलोनी में दो बदमाशों ने रहवासियों द्वारा विरोध किए जाने की रंजिश में देर रात घर के बाहर खड़े ऑटो रिक्शा और बाइक में आग लगा दी

Indore: Residents stopped them from abusing, miscreants set vehicles parked outside their homes on fire.
बदमाशों ने जलाई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे खुलेआम आम लोगों के घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र की साईं सुमन कॉलोनी का है। यहां दो बदमाश घरों के बाहर गालियां बक रहे थे। कुछ रहवासियों ने आपत्ति लेते हुए उन्हें रोका तो रात को उन्होंने फिर कॉलोनी में आकर घर के बाहर खड़ी बाइक और रिक्शा में आग लगा दी।

Trending Videos


जब लोगों को जलने की बदबू आई तो उन्होंने बाहर निकलकर देखा कि वाहन धू-धू कर जल रहे थे। पुलिस ने इस मामले में रहवासियों की शिकायत पर आरोपी जीत उर्फ बब्बन और अर्पित ठाकुर के खिलाफ आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और पहले भी आम लोगों को धमकाने और रंगदारी के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी दोपहर में घर के बाहर खड़े होकर हंगामा कर रहे थे और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। इसके अलावा वे गालियां भी दे रहे थे। उन्हें ऐसा करने से हमने रोका तो वे वहां से चले गए, लेकिन रात को शराब पीकर फिर कॉलोनी में लौटे और एक ऑटो रिक्शा और बाइक में आग लगा दी। रहवासी घरों से बाहर निकले और जैसे-तैसे वाहनों की आग बुझाई, लेकिन वाहन अब चलने योग्य नहीं बचे। कुछ रहवासियों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग गए। अब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed