सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJYM State President Taylor visits Indore for the first time; aspirants stage a show of strength.

Indore: पहली बार इंदौर आए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष टेलर, दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 14 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठन को लेकर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। इंदौर में प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम आगमन पर पद के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए सड़कों को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया और अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Indore: BJYM State President Taylor visits Indore for the first time; aspirants stage a show of strength.
राजवाड़ा से निकली सायकल रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में अभी तक भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित नहीं हो पाई है। इंदौर के कई नेता भी पद पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया।दावेदारों ने सड़कों को बैनर-पोस्टरों से पाट दिया और स्वागत के लिए भी मंच खूब लगाए। दिन भर दावेदार टेलर के आगे-पीछे आयोजनों में मंडराते रहे।


 

एक मां पेड़ के नाम अभियान के तहत सुबह राजवाड़ा पर साइकिल रैली का आयोजन सुबह सात बजे किया गया था, लेकिन टेलर सुबह 9 बजे पहुंचे। सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया सुबह जल्दी पहुंच गए थे, लेकिन रैली शुरू नहीं होने के कारण वे लौट गए। टेलर ने पहले मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि इंदौर स्वच्छता और हरियाली के लिए जाना जाता है। स्वच्छता के लिए तो कई शहरों को इंदौर ने दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब देश का भविष्य युवा वर्ग के हाथ में है। युवा शक्ति देश को मजबूत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंच पर नहीं बैठे मंत्री विजयवर्गीय

मंत्री विजयवर्गीय भी साइकिल रैली में शामिल हुए। वे नंदानगर से साइकिल पर ही राजवाड़ा पहुंचे। जब उन्हें मंच पर आने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि यह युवाओं का मंच है और अब मैं बुजुर्ग मंच का सदस्य हूं। उन्होंने मंच के नीचे से ही संबोधित किया। रैली समाप्त होने के बाद टेलर ने अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। वे दोपहर में एक कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठकें भी लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed