सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Crowds in Indore's Sarafa market, food stalls reduced, use of induction

Indore News: सराफा चौपाटी में दिखा सिलिंडर की किल्लत का असर, कई ठेले गायब, दुकानों में इंडक्शन पर बने व्यंजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 16 Mar 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर इंदौर के प्रसिद्ध सराफा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। वीकेंड पर भी यहां रोज की तरह सभी फूड स्टॉल नहीं लगे और कई दुकानदारों को अपने ठेले बंद रखने पड़े। छोटा सराफा में आमतौर पर दिखने वाले छोले टिकिया, पराठे जैसे स्टॉल कम नजर आए, जबकि कुछ दुकानदारों ने इंडक्शन का सहारा लेकर काम चलाने की कोशिश की।

Indore: Crowds in Indore's Sarafa market, food stalls reduced, use of induction
सराफा में इंडक्शन का उपयोग शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी का असर अब इंदौर के मशहूर सराफा बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। वीकेंड होने की वजह से शनिवार को यहां भीड़ तो काफी थी, लेकिन रोज की तरह खाने-पीने के ठेले नजर नहीं आए। छोटा सराफा में दिखने वाले छोले टिकिया, पराठे समेत कई स्टॉल इस बार नहीं लगे, जबकि कुछ दुकानदारों ने इंडक्शन का इस्तेमाल कर काम चलाने की कोशिश की।

Trending Videos


वीकेंड पर भी कम नजर आए स्टॉल
शनिवार को वीकेंड की वजह से सराफा में लोगों की भीड़ तो अच्छी खासी रही, लेकिन रोज की तरह सभी ठेले नहीं लगे थे। छोटा सराफा में आमतौर पर दिखने वाले छोले टिकिया, पराठे और अन्य फूड स्टॉल इस बार कम दिखाई दिए। कई दुकानदारों ने गैस सिलिंडर की कमी के कारण अपना स्टॉल नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमर्शियल सिलिंडर की कमी से होटल-रेस्त्रां भी परेशान
कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत ने इंदौर में होटल, रेस्त्रां और चाय की दुकानों को भी संकट में डाल दिया है। शहर की दूसरी मशहूर खाऊ गली 56 दुकान क्षेत्र में कई दुकानदारों ने अपने व्यंजन कमर्शियल गैस सिलिंडर के बजाय इलेक्ट्रिक इंडक्शन पर बनाना शुरू कर दिया है, लेकिन सराफा में यह व्यवस्था आसान नहीं है।

ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा

बिजली कनेक्शन की कमी से बढ़ी परेशानी
दरअसल सराफा में ज्यादातर स्टॉल किराए के ओटलों पर लगते हैं और उन्हें अलग से बिजली कनेक्शन नहीं मिलता। वहीं खाना बनाने के लिए ज्यादा वॉट वाले इंडक्शन की जरूरत होती है। इसी वजह से यहां कई दुकानदार इंडक्शन का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं।

कम आंच पर बन रहे कुछ व्यंजन
शनिवार को सराफा में भीड़ तो काफी रही, जिसमें दूसरे शहरों से आए पर्यटक भी शामिल थे लेकिन रोज जितने स्टॉल नजर आते हैं, उतने इस बार नहीं थे। भुट्टे का किस और गराडू जैसे व्यंजन भी कम आंच पर पकाए जा रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि जिन दुकानदारों के पास गैस सिलिंडर का स्टॉक है, वही फिलहाल सराफा में स्टॉल लगा रहे हैं। जिनके पास कमर्शियल सिलिंडर की व्यवस्था नहीं हो पाई है, उन्होंने कुछ दिनों के लिए स्टॉल नहीं लगाने का फैसला किया है। रविवार को भी सराफा में स्टॉल कम ही नजर आए, हालांकि भीड़ में कोई कमी नहीं थी।

रविवार को भी खुलीं गैस एजेंसियां
इधर गैस संकट को देखते हुए इंदौर में रविवार को भी गैस एजेंसियां खुली रहीं और उपभोक्ताओं को गोडाउन से गैस सिलिंडर दिए गए। दरअसल प्रशासन ने एजेंसियों को रविवार को भी खुला रखने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि इंदौर में अब करीब 25 दिन के अंतर के बाद ही गैस सिलिंडर के नंबर लग रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत आने के कारण लोग सीधे गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं और मैनुअली बुकिंग कराकर सिलिंडर ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed