सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Hotel Association said- will not lay off employees despite cylinder crisis

Indore: होटल एसोसिएशन ने कहा- सिलिंडर संकट के बावजूद कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 16 Mar 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार

 गैस संकट के बावजूद होटल संचालकों ने अपने कर्मचारियों को कार्य पर बनाए रखने और किसी प्रकार की छंटनी नहीं करने का फैसला लिया है, लेकिन यह चिंता भी जताई है कि यदि होटल को आवश्यक सेवा नहीं माना गया तो फिर इस सेक्टर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। 

Indore: Hotel Association said- will not lay off employees despite cylinder crisis
होटल संचालक गैस संकट के कारण नहीं हटाएंगे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में होटलों और रेस्टोरेंट्स को मिलने वाली कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति अब तक पूरी तरह सामान्य नहीं होने से होटल सेक्टर में संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। इस मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश होटल एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें होटल संचालकों ने स्थिति से निपटने के लिए रणनीति बनाई। गैस की अधिक खपत वाले मेन्यू को हटाया जा रहा है और इंडक्शन जैसे वैकल्पिक साधनों का भी उपयोग किया जा रहा है।

Trending Videos


होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया के अध्यक्ष सुमित सूरी ने बताया कि वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है, जिससे आतिथ्य उद्योग के संचालन में कठिनाइयां आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बावजूद होटल उद्योग अपने अतिथियों को सेवा देने के लिए वैकल्पिक साधनों, सीमित मेन्यू और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से भोजन व्यवस्था बनाए रखने का हर संभव प्रयास कर रहा है। जिन होटलों में आवास, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल संचालित होते हैं, वहां गैस की कमी का असर अधिक देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी में एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 1357 सिलेंडर जब्त, 8 मामलों में FIR

सुमित सूरी ने कहा कि यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो आने वाले समय में होटल और रेस्टोरेंट उद्योग के सामने संचालन संबंधी चुनौतियाँ और बढ़ सकती हैं। होटल सेक्टर रोजगार देने वाला एक बड़ा क्षेत्र है, जिसमें शेफ, किचन स्टाफ, सर्विस स्टाफ, हाउसकीपिंग, तकनीकी कर्मचारी और अन्य सहयोगी कर्मचारी कार्यरत हैं। मौजूदा हालातों के बावजूद उद्योग यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि कर्मचारियों की आजीविका पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

होटल संचालक इस कठिन परिस्थिति में भी अपने कर्मचारियों को काम पर बनाए रखने और किसी प्रकार की छंटनी से बचने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि होटल उद्योग की मजबूती उसके कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण पर ही आधारित है।

मध्य प्रदेश होटल एसोसिएशन ने सरकार से आग्रह किया है कि आतिथ्य उद्योग के महत्व को देखते हुए इस क्षेत्र को आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में रखते हुए सहयोग प्रदान किया जाए, क्योंकि यह क्षेत्र पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और बड़े पैमाने पर रोजगार से सीधे जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed