{"_id":"69b7a110438c254c8409d624","slug":"indore-final-trials-of-the-metro-train-at-different-speeds-in-indore-the-team-conducted-the-survey-by-boardi-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में मेट्रो ट्रेन का अलग-अलग स्पीड से फायनल ट्रायल, मेट्रो ट्रेन में सवार होकर टीम ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में मेट्रो ट्रेन का अलग-अलग स्पीड से फायनल ट्रायल, मेट्रो ट्रेन में सवार होकर टीम ने किया सर्वे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर में मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो रेल कार्पोरेशन ट्रेन के किराया तय करेगी। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक अधिकतम किराया 80 रुपये तक तक हो सकता है। फिलहाल टीम बारिकी से ट्रेक और मेट्रो ट्रेन की अलग-अलग स्पीड पर चलाकर जांच कर रही है।
मेट्रो ट्रेन का स्पीड सर्वे शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो के संचालन की राह आसान होती नजर आ रही है। सोमवार को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS)की टीम ने मेट्रो ट्रेन में सवार होकर कोच की सुरक्षा, स्टेशनों की स्थिति देखी।
Trending Videos
ट्रेन को अलग-अलग स्पीड पर चलाकर भी देखा गया। इस दौरान ट्रेक के जिस हिस्से में मोड़ है या ढलान है, वहां पर बारीकी से जांच की गई, ताकि 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन के संचालन के दौरान कोई परेशानी न हो। टीम ने रविवार से फाइनल निरीक्षण शुरू किया है और ट्रैक, स्टेशनों और मेट्रो सिस्टम की बारीकी से जांच की गई। रविवार को टीम ट्रॉली पर दौरा कर रही थी और सोमवार को मेट्रो ट्रेन में सवार होकर सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore News: सराफा चौपाटी में दिखा सिलिंडर की किल्लत का असर, कई ठेले गायब, दुकानों में इंडक्शन पर बने व्यंजन
निरीक्षण के पहले दिन ट्रॉली रन किया गया। निरीक्षण 18 मार्च तक चलेगा। मंगलवार और बुधवार को मेट्रो ट्रेन को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर ट्रैक की क्षमता और सुरक्षा का परीक्षण किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि तेज रफ्तार में ट्रेन और ट्रैक का प्रदर्शन कैसा रहता है। इसके बाद ही मेट्रो ट्रेन के संचालन की अनुमति मिलेगी। टीम के सर्वे के कारण गांधी नगर से बागड़दा तक छह किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का संचालन बंद कर दिया गया है।
80 रुपये तक होगा किराया
मेट्रो के संचालन की मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो रेल कार्पोरेशन किराए का निर्धारण करेगी। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक अधिकतम किराया 80 रुपये तक तक हो सकता है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक की दूरी 17 किलोमीटर है। अगले माह से मेट्रो का कमर्शियल संचालन हो सकता है। सरकार इसके लिए बड़ा लोकार्पण कार्यक्रम भी रख सकती है। फिलहाल मेट्रो साढ़े छह किलोमीटर हिस्से में संचालित हो रही है लेकिन उस हिस्से में मेट्रो के लिए यात्री नहीं मिल रहे है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X