सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Family objects to water tank in Indore, obtains court stay; MP attends protest with residents

Indore: इंदौर में पानी की टंकी पर परिवार ने जताई आपत्ति,लाए कोर्ट स्टे, सांसद ने रहवासियों के पहुंचे प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 28 May 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में बढ़ते जलसंकट के बीच नई पानी की टंकी का निर्माण विवादों में घिर गया है। कुछ परिवारों ने कोर्ट से स्टे लेकर काम रुकवा दिया, जबकि दूसरी ओर क्षेत्र के रहवासी पानी की समस्या से राहत के लिए टंकी निर्माण की मांग कर रहे हैं।

Indore: Family objects to water tank in Indore, obtains court stay; MP attends protest with residents
इंदौर में टंकी का काम रुकने पर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में जलसंकट के बीच पानी की टंकी निर्माण रुकने का मामला सामने आया है। जिन परिवारों ने टंकी निर्माण पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की, उनके घर सांसद शंकर लालवानी  के साथ रहवासी पहुंचे और उन्हें निर्माण के लिए राजी करने की कोशिश की। कुछ लोगों ने हाथ जोड़कर मनाया, जबकि कुछ ने नारेबाजी कर विरोध जताया।दरअसल, टंकी निर्माण शुरू होते ही निर्माण स्थल के पास रहने वाले परिवारों ने कोर्ट से स्टे ले लिया, जिसके बाद काम रुक गया।


 

क्षेत्रीय पार्षद नंदू पहाड़िया ने बताया कि टंकी की योजना बनाते समय संबंधित परिवार सहमत थे, लेकिन काम शुरू होने के बाद उन्होंने स्टे ले लिया। उनका कहना है कि टंकी का निर्माण उनके बंगलों के बहुत करीब हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन टंकी की क्षमता कम करने के प्रस्ताव पर भी तैयार है और यह प्रस्ताव परिवारों को दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रहवासियों के अनुसार, रानी सती क्षेत्र और आसपास के मोहल्लों में पानी की भारी किल्लत है, क्योंकि यहां पानी की सप्लाई यशवंत क्लब और मालवा मिल की टंकियों से होती है। लंबे समय से नई टंकी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके लिए वितरण लाइन और मुख्य पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन टंकी के लिए खुदाई शुरू होते ही मामला कोर्ट पहुंच गया।

विज्ञापन
Trending Videos

गुरुवार को सांसद के साथ पहुंचे रहवासियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था “टंकी बनने दो, जलसंकट से हमें बचाओ।” फिलहाल कोर्ट से स्टे मिलने के बाद संबंधित परिवार टंकी निर्माण के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed