सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bhopal-bolero-racing-accident-e-rickshaw-driver-faisal-khan-death-itkhedi-road-crash

Bhopal: नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़क पर दौड़ाई बोलेरो, रेसिंग की सनक ने छीन लिया घर का कमाऊ बेटा; चालक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/जबलपुर Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Thu, 28 May 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में दो बोलेरो गाड़ियों की कथित रेसिंग ने एक युवक की जान ले ली। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक मुईन उर्फ फैसल खान की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

bhopal-bolero-racing-accident-e-rickshaw-driver-faisal-khan-death-itkhedi-road-crash
मृतक का फाइल फोटो- - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में सड़क पर तेज रफ्तार और रेसिंग की खतरनाक सनक ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। जगदीशपुर रोड स्थित मेरिकल गार्डन के पास मंगलवार शाम दो बोलेरो गाड़ियों की कथित रेसिंग के दौरान हुए हादसे में 23 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मुईन उर्फ फैसल खान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


जानकारी के अनुसार, फैसल अपने बैटरी ऑटो से ईटखेड़ी से जगदीशपुर की ओर जा रहा था। उस समय रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीछे से तेज गति में आ रही दो बोलेरो गाड़ियां एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में सड़क पर रेस लगा रही थीं। इसी दौरान एक बोलेरो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और फैसल उसका नीचे दब गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार चालकों की पहचान के लिए फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार बोलेरो चालकों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: स्वच्छता में MP ने मारी बाजी, सिटीजन फीडबैक में पूरे देश में नंबर-1 बना मध्यप्रदेश

मृतक के भाई अलफाज खान ने बताया कि फैसल मेहनत मजदूरी कर पूरे परिवार का सहारा बना हुआ था। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। परिवार का आरोप है कि यदि सड़क पर खुलेआम रेसिंग करने वालों पर पहले सख्ती होती तो आज उनका बेटा जिंदा होता। हादसे के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग सड़क पर स्टंट व रेसिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed