सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire breaks out in showroom and office in Indore, furniture, documents burnt to ashes

Indore: शोरूम और बेलमोर्ट पार्क के दफ्तर में लगी आग, फर्नीचर व कई अहम दस्तावेज जलकर खाक; पाया गया काबू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 20 May 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में बुधवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। रिंग रोड स्थित महिदपूरवाला शोरूम और लसूड़िया क्षेत्र के बेलमोर्ट पार्क कार्यालय में लगी आग में फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

Indore: Fire breaks out in showroom and office in Indore, furniture, documents burnt to ashes
शोरूम के सातवें माले पर आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में बुधवार सुबह दो स्थानों पर आग लगने से लाखों रुपये कीमत का फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जल गया। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोका। आग लगने की घटना रिंग रोड के समीप महिदपूरवाला शोरूम पर हुई। आग बिल्डिंग के सातवें माले पर लगी और पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने के लिए बिल्डिंग में मौजूद अग्नि सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग से सातवीं मंजिल का कुछ हिस्सा ही जला है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

Trending Videos

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए
इसके अलावा लसुड़िया क्षेत्र के बेलमोर्ट पार्क के दफ्तर में आग लग गई। आग से दफ्तर का फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दफ्तर का ज्यादातर हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। आग सबसे पहले पार्क के मेंटेनेंस दफ्तर में लगी। उसके समीप ही टाउनशिप के बिल्डर का दफ्तर भी है। दफ्तर में बेचे गए फ्लैट, प्लॉट से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका
सबसे पहले दफ्तर के पिछले हिस्से से गार्ड ने धुआँ उठता देखा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका। आग लगने की खबर मिलने के बाद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच चुके थे। आपको बता दें कि गर्मी बढ़ने के बाद बीते 24 घंटे में तीन स्थानों पर आग लगने की घटनाएँ हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed