फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fireworks during a wedding procession caused a fire in the district jail, and smoke spread as bushes b

Indore: बारात में हो रही आतिशबाजी से जिला जेल में लगी आग, झाडि़यां जलने से फैला धुआं

Thu, 14 May 2026 12:08 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 14 May 2026 12:08 AM IST
सार

आतिशबाजी की एक चिंगारी ने इंदौर के जिला जेल परिसर के भीतर आग लगा दी। जेल के सामने से गुजर रही बारात के पटाखों से उठी चिंगारी सूखी घास और झाड़ियों में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते परिसर का एक बड़ा हिस्सा धुएं की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Indore: Fireworks during a wedding procession caused a fire in the district jail, and smoke spread as bushes b
जिला जेल में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की जिला जेल परिसर के खुले हिस्से में बुधवार रात अचानक आग लग गई। आग जेल परिसर के उस हिस्से में लगी, जहां सूखी घास और झाड़ियाँ थीं। यह हिस्सा कैदियों के बैरक से दूर है, इस कारण कैदी या स्टाफ इससे प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन जेल के बड़े हिस्से में धुआं भर गया।

विज्ञापन


आग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दमकलें पहुंचीं और जेल के बाहरी हिस्से की दीवारों से ही पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पाया, क्योंकि जेल के भीतर के खुले हिस्से तक दमकलें नहीं जा सकती थीं।
विज्ञापन

 

बारात में हो रही थी आतिशबाजी

जिला जेल के खुले हिस्से में आग लगने की वजह जेल के सामने के मुख्य मार्ग से निकली बारात के दौरान हुई आतिशबाजी बताई जा रही है। अफसरों का कहना है कि चिंगारी उड़कर जेल के खुले हिस्से में गिरी, जहां सूखी झाड़ियाँ और घास थी। घास ने आग पकड़ ली और वह फैल गई। यह संभवतः पहला मौका है जब जेल परिसर में आग लगने की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची दमकलों ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आग के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। अफसरों का कहना है कि आग खुले हिस्से में लगी थी। आपको बता दें कि इंदौर की जिला जेल में तीन हजार से ज्यादा कैदी रहते हैं। विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों को अलग-अलग बैरक में रखा जाता है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed