सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Gas cylinder chained, family chases away thief who came to steal it, locks cylinder

सिलिंडर बचाने के लिए जंजीरों में जकड़ा! इंदौर में चोरी करने आए चोर को परिवार ने भगाया, बचाव के लिए लगाया ताला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 15 Mar 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में गैस संकट के बीच सिलिंडरों की सुरक्षा का मामला सामने आया है। स्कीम नंबर 134 में एक गरीब परिवार के घर में चोरी की कोशिश ने क्षेत्र में डर का माहौल पैदा कर दिया है। अब परिवार  सिलिंडरों को लोहे की जंजीरों में कैद करने को मजबूर हैं।

Indore: Gas cylinder chained, family chases away thief who came to steal it, locks cylinder
सिलिंडर को जंजीरों से बांधा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में एक गरीब परिवार के मकान में गैस सिलिंडर चोरी की कोशिश हुई। अब परिवार ने सिलिंडर की रक्षा के लिए उसे जंजीरों से बांध दिया है, ताकि सिलिंडर को चोर चुराकर न ले जा सके।

Trending Videos


इंदौर की स्कीम नंबर 134 में रहने वाले बामनिया परिवार के कच्चे मकान में दिनदहाड़े एक युवक चोरी करने घुसा था। उस वक्त माता-पिता घर के बाहर गए थे और उनकी दस साल की बेटी घर में थी। युवक पिता से मिलने की बात कहकर घर में घुसा और सिलिंडर का रेगुलेटर निकाल लिया और टंकी ले जाने की कोशिश करने लगा। उसे ऐसा करते देख लड़की चिल्लाई और पड़ोस में रहने वाले चाचा को बुलाने के लिए दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन के आने तक चोर भाग चुके
चाचा मदद के लिए पहुंचे, तब तक चोर भाग चुका था। इसकी शिकायत थाने में भी करने की तैयारी परिवार कर रहा है। वहीं सिलिंडर की सुरक्षा के लिए अब उसे जंजीरों में बांधकर मजबूत ताला लगा दिया गया है। बच्ची ने बताया कि मुझे लगा कि युवक पापा का परिचित है, लेकिन वह सीधे कमरे में घुसा और सिलिंडर निकालने लगा, लेकिन मैं चिल्लाने लगी तो वह डर गया।

ये भी पढ़ें- Indore: प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ने वाला किशोर तीसरे दिन गुप्तकाशी में मिला

'दोनों सिलिंडरों को जंजीर से बांध दिया'
पड़ोस में रहने वाले बच्ची के चाचा शोभाराम ने बताया कि उनके पास भी दो सिलिंडर हैं। चोरी के प्रयास की घटना सामने आने पर उन्होंने भी दोनों सिलिंडरों को जंजीर से बांध दिया है। उनका कहना है कि दोनों परिवार कुक्षी के रहने वाले हैं और मजदूरी करने आए हैं।

खाली प्लॉट पर वे कच्चा मकान बनाकर रह रहे हैं, लेकिन खाना गैस चूल्हे पर बनाते हैं, क्योंकि लकड़ी जलाने से उठने वाले धुएं से आसपास के अमीर परिवारों को आपत्ति होती है। परिवार के बड़े लोग दिनभर मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं और घर में महिलाएं और बच्चे रहते हैं। इस कारण चोरों की नजर हमारे मकानों पर रहती है। इसी वजह से हमने गैस सिलेंडर पर ताला लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed