फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: High Court hears petition by 'Kumbh girl' Monalisa; plea seeks amendment to birth records.

Indore: कुंभ गर्ल मोनालिसा की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट से कहा-जन्म संबंधी रिकार्ड में बदलाव

Sat, 13 Jun 2026 08:26 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 13 Jun 2026 08:26 AM IST
सार

महाकुंभ से चर्चा में आईं कुंभ गर्ल मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर चल रहे विवाद में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मोनालिसा ने कोर्ट में दावा किया कि वह बालिग हैं, जबकि परिजनों द्वारा पेश किए जा रहे दस्तावेज उनके नहीं, बल्कि उनके छोटे भाई के हैं।

विज्ञापन
Indore: High Court hears petition by 'Kumbh girl' Monalisa; plea seeks amendment to birth records.
इंदौर हाईकोर्ट

विस्तार

खरगोन जिले के महेश्वर में रहने वाली वायरल गर्ग मोनालिसा भोसले की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। मोनालिसा के वकील ने कहा कि शादी वैध है और मोनालिसा बालिग हैं। उनके जन्म संबंधी रिकॉर्ड में बदलाव किया गया है, ताकि शादी को अवैध बताया जा सके। सरकार के वकील ने कहा कि मोनालिसा की याचिका में कुछ गलतियाँ हैं। कोर्ट ने मोनालिसा को गलतियों को सुधारने का समय दिया है और सुनवाई की तारीख 23 जून तय की है।

विज्ञापन

 

“कुंभ गर्ल” ने कहा कि उन्होंने बालिग होने के बाद शादी की है। परिजन जिन दस्तावेजों का हवाला दे रहे हैं, वे उनके छोटे भाई के दस्तावेज हैं, जिन्हें उनके नाम पर बताकर उनकी शादी को अवैध ठहराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

 

क्या है मामला
प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुए वीडियो से मोनालिसा चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। केरल में शूटिंग के दौरान एक युवक से उन्हें प्यार हुआ और दोनों ने ढाई महीने पहले शादी कर ली। शादी को लेकर मोनालिसा के परिजन विरोध में थे और उन्होंने कम उम्र का हवाला देकर शादी को अवैध ठहराया। इसके बाद खरगोन पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर माला बेचती थीं
मोनालिसा महेश्वर के घाट पर माला बेचती थीं और ज्यादा पढ़ी-लिखी भी नहीं हैं। वह अपने परिजनों के साथ महाकुंभ में माला बेचने गई थीं। वहीं से वह इतनी चर्चा में आ गईं कि उन्हें एल्बम, इवेंट और विज्ञापनों के काम मिलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed