{"_id":"6a041a6fca8a858848053dff","slug":"indore-indore-mayor-will-travel-by-bus-or-rickshaw-once-a-week-appealing-to-people-to-observe-no-car-day-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर के मेयर सप्ताह में एक दिन बस, रिक्शा में घूमेंगे, लोगों से कहा- नो कार डे मनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर के मेयर सप्ताह में एक दिन बस, रिक्शा में घूमेंगे, लोगों से कहा- नो कार डे मनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Wed, 13 May 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील के बाद मेयर पुुष्य मित्र भार्गव ने फैसला लिया है कि वे एक दिन लोक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे और ‘नो कार डे’ मनाएंगे। ऐसा करने की उन्होंने जनता से भी अपील की है।
मेयर पुष्य मित्र भार्गव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईंधन बचाने की अपील का असर इंदौर में भी नजर आएगा। शहर में फिर से नो कार डे मनाने की तैयारी नगर निगम द्वारा की जा रही है, जबकि महापौर ने सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण भी ईवी वाहनों को बढ़ावा दे रहा है। महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा हालातों को लेकर देश की जनता से ईंधन बचाने, ईवी वाहन और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।
Trending Videos
इंदौर में लगातार तीन वर्षों से हर साल एक दिन नो कार डे मनाया जाता है। इस दिन लोग कार के बजाय अन्य साधनों का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। अब प्रधानमंत्री की अपील के बाद शहर की जनता से भी अनुरोध किया गया है कि वे सप्ताह में एक दिन नो कार डे का पालन करें और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि इंदौर में एआईसीटीएसएल 50 से अधिक ईवी बसों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा घर-घर कचरा एकत्र करने वाले वाहनों को भी बदला जा रहा है। पहले इसके लिए डीजल वाहनों का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब विद्युत वाहन गलियों में कचरा एकत्र कर रहे हैं। नगर निगम ने 300 से अधिक विद्युत वाहन खरीदे हैं।
इंदौर विकास प्राधिकरण ने भी अधिकारियों के लिए डीजल कारों के बजाय विद्युत वाहनों को खरीदना और किराए पर लेना शुरू कर दिया है। पुरानी कारों को हटाकर विद्युत वाहनों को अपनाया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X