Indore News: दुबई में फंसे उद्योगपतियों की घर वापसी, मुंबई के रास्ते पहुंचे इंदौर; सीधी उड़ान अब भी बंद
दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित इंदौर के बड़े कारोबारियों की मंगलवार को सुरक्षित घर वापसी हो गई। युद्ध के हालातों के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित होने से पिछले तीन दिनों से ये सभी दुबई के एक सुरक्षित रिसॉर्ट में रुके हुए थे।
विस्तार
इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बाद दुबई में उड़ानों के निरस्त होने से पूर्व विधायक शुक्ला और विशाल पटेल के अलावा प्रवीण कक्कड़, मनीष शाहरा (शाहरा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी 21), गोलू पाटनी सहित अन्य इंदौरी कारोबारी दुबई से वाया मुंबई इंदौर लौटे। दुबई से इंदौर आने वाली सीधी उड़ान अभी शुरू नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार सभी लोग सुबह दुबई एयरपोर्ट पहुंचे और विमान में सवार होकर मुंबई पहुंचे वहां से इंदौर आए। उड़ान भरने से पहले पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की कृपा और सभी की शुभकामनाओं से अब हम जल्द ही इंदौर लौटने वाले हैं। हमने दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भर ली है और विमान सफलतापूर्वक टेक-ऑफ कर चुका है।
ये भी पढ़ें: Sangh Ke 100 Varsh: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'शतक', सीएम बोले-राष्ट्रसेवा का संदेश देती है फिल्म
उन्होंने कहा- इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसीराम सिलावट ने संवेदनशीलता दिखाते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान किया। इन्हीं के प्रयासों से इंदौर वापसी की व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक तय हो सकी हैं।
बता दें कि दुबई और शारजाह की उड़ानें निरस्त होने के कारण बीते तीन दिनों से ये सभी दुबई में अटक गए थे। इन उद्योगपतियों के अलावा इंदौर के अन्य लोग भी दुबई में रुके हुए हैं, जिनका कहना है कि अब स्थिति सामान्य है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X