सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Kandwal's bank locker yields gold worth 25 lakh; gym and store generated earnings of 2.5 lakh.

Indore: कंडवाल के बैंक लाॅकर ने उगला 25 लाख का सोना, जिम और स्टोर से होती थी ढाई लाख की कमाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 11 Jun 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण कंडवाल की संपत्ति पर लोकायुक्त विभाग ने छापा मारा, जिसमें अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 25 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ। उनकी कमाई सरकारी वेतन से 300 गुना अधिक थी।

Indore: Kandwal's bank locker yields gold worth 25 lakh; gym and store generated earnings of 2.5 lakh.
काली कमाई इस मकान में लगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण कंडवाल के यहां पड़े लोकायुक्त के छापे में अब तक दस करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। अब तक के सेवाकाल में मिले वेतन से 300 गुना ज्यादा की कमाई उजागर हुई है। कंडवाल का बैंक ऑफ इंडिया की सांठा बाजार शाखा में खाता और लॉकर था। अधिकारियों ने लॉकर भी खुलवाया।



ये खबर भी पढ़े: Indore: आठ महीने बाद होने वाले थे रिटायर, लोकायुक्त ने कर दी काली कमाई उजागर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसमें 25 लाख रुपये का सोना मिला है। अधिकारियों को कंडवाल के एक और बैंक खाते की जानकारी मिली है। उसे सीज कराया गया है। कंडवाल ने अपनी काली कमाई से ढाई करोड़ की लागत से स्कीम-103 में चार मंजिला मकान बनाया था। चार साल पहले इस बिल्डिंग को तैयार किया गया था। भूतल पर बेटों का डिपार्टमेंटल स्टोर संचालित होता था और दूसरी मंजिल को जिम के लिए किराये पर दे दिया गया था। उसका किराया एक लाख रुपये आता था, जबकि स्टोर से कमाई भी एक लाख रुपये होने की जानकारी कंडवाल ने अधिकारियों को दी है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा संपत्ति धार जिले में

कंडवाल ने सबसे ज्यादा जमीनें धार जिले में खरीदीं। औद्योगिक क्षेत्र तारापुर के अलावा बनेड़िया और बेकल्या में भी जमीनों में खूब पैसा लगाया गया। 30 वर्षों के सेवाकाल में कंडवाल कभी भी धार जिले में पदस्थ नहीं रहे। लोकायुक्त विभाग में हुई शिकायत के बाद अधिकारियों ने गोपनीय जांच शुरू कर दी थी और उन्हें कंडवाल के प्लॉट और जमीनों में निवेश का पता चला था। इंदौर से पहले कंडवाल उज्जैन जिले में पदस्थ थे। फिलहाल जांच में जुटे अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि आरोपी अधिकारी ने और कहां-कहां निवेश किया है। छापे के दौरान पूरे घर की तलाशी ली गई थी और कंप्यूटर व लैपटॉप के डेटा भी जांचे गए। अधिकारियों को घर में कीमती आभूषण और नकदी नहीं मिली।


कुल संपत्ति का खुलासा: लगभग 10 करोड़ रुपये

सेवाकाल का वेतन तुलना: सेवाकाल के वेतन से 300 गुना ज्यादा कमाई
बैंक लॉकर में सोना: 25 लाख रुपये मूल्य का सोना
काली कमाई से बनी बिल्डिंग: 2.5 करोड़ रुपये की लागत से स्कीम-103 में चार मंजिला मकान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed