सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News 13000 dog bite cases in first three months of 2026 as sterilization fails

Indore News: खौफ में इंदौर! 3 महीने में 13000 लोगों को कुत्तों ने काटा, 800 महिलाएं और 700 बच्चे हुए शिकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 02 Apr 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर शहर में नगर निगम के नसबंदी अभियान के दावों के बावजूद आवारा कुत्तों का आतंक थमता नजर नहीं आ रहा है। वर्ष 2026 के शुरुआती तीन महीनों में 13,640 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है।

Indore News 13000 dog bite cases in first three months of 2026 as sterilization fails
शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे नसबंदी अभियान और करोड़ों रुपये के खर्च के दावे जमीन पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े शहर की भयावह स्थिति को दर्शा रहे हैं। वर्ष 2026 के शुरुआती तीन महीनों में ही 31 मार्च तक कुल 13 हजार 640 नागरिक कुत्तों के हमले का शिकार होकर अस्पतालों तक पहुंचे हैं। यह आंकड़ा बताता है कि निगम के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़कों पर आवारा कुत्तों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में घर के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे पर चढ़ाई कार, पैर हुआ फ्रैक्चर
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च महीने में कुत्तों के हमलों में आई भारी तेजी
आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि केवल मार्च के महीने में ही आवारा कुत्तों ने 4 हजार 722 लोगों को काटकर घायल किया है। इन हमलों के शिकार होने वालों में समाज का सबसे संवेदनशील वर्ग यानी महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में 833 महिलाएं और 787 नाबालिग बच्चे हैं। नगर निगम पिछले कई वर्षों से आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करने की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने का दावा करता रहा है लेकिन डॉग बाइट की घटनाओं का यह बढ़ता ग्राफ इन दावों पर गंभीर सवालिया निशान लगा रहा है।

शहर के 20 से अधिक क्षेत्र बने डेंजर जोन
स्वास्थ्य विभाग ने डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं के आधार पर शहर के उन इलाकों की पहचान की है जो अब हॉट स्पॉट बन चुके हैं। इन क्षेत्रों में खजराना की हिना कॉलोनी, शाहीन नगर मुख्य मार्ग और जमजम चौराहा शामिल हैं। इसके अलावा आजाद नगर, चंदननगर, मूसाखेड़ी, एकता नगर, शांतिनगर, मरीमाता चौराहा बाणगंगा, कुलकर्णी का भट्ठा, हेमू कालानी और मुखर्जी नगर में भी कुत्तों का अत्यधिक आतंक देखा जा रहा है। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में गणेशधाम, बापट चौराहा, सुखलिया, विजयनगर, वीणा नगर, श्यामनगर, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स, परदेशीपुरा, मंगल नगर, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, भानगढ़, ग्राम तलावली चांदा और देवास नाका जैसे नाम शामिल हैं जहां से लगातार घायलों के अस्पताल पहुंचने की खबरें मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed