फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: गरबों में एंट्री से कपड़ों तक बजरंग दल की गाइडलाइन, मुस्लिम महिला पार्षद का वीडियो भी आया सामने

Sun, 21 Sep 2025 11:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 21 Sep 2025 11:55 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में गरबा शुरू होने के पहले ही बवाल शुरू हो गया है। मुस्लिमों की एंट्री पर बजरंग दल और भाजपा नेताओं ने आपत्ति ली है। मुस्लिम महिला पार्षद का वीडियो भी चर्चा में आ गया है। कपड़ों से एंट्री तक के लिए हिंदू संगठनों की गाइडलाइन आई है।

विज्ञापन
Indore News Bajrang Dal Garba navratri Muslim love jihad bjp congress issue
मनीष मामा, रूबीना खान, रमेश मेंदोला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

इंदौर में नवरात्रि महोत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाता है। कई बड़े पंडालों और आयोजनों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग इंदौर आते हैं। कई बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां भी इसके लिए कई महीने पहले से ही तैयारियां करने लगती हैं। इस बार नवरात्रि शुरू होने से पहले ही कई तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। सबसे पहले मुस्लिम महिला पार्षद ने मुस्लिम समाज के लिए एक वीडियो जारी किया और अब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने गरबे के लिए एक गाइडलाइन जारी कर दी है। भाजपा पार्षद मनीष मामा ने कहा है कि मुस्लिम लड़के गरबे में अकेले आए तो उन्हें शरीयत की सजा दी जाएगी। वहीं गरबे में बालिकाओं से फीस वसूलने के मामले में विधायक रमेश मेंदोला और समर्थकों का भी विवाद सामने आया है। आइए जानते हैं क्या हैं यह सब मामले...





मुस्लिम महिला पार्षद ने जारी किया वीडियो
शनिवार को मुस्लिम महिला पार्षद रूबीना खान ने एक वीडियो जारी किया है और कहा है कि मुस्लिम समाज के लड़कों को गरबा देखने के लिए नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन यदि मुस्लिम समाज के बालकों के साथ में मारपीट करेगा तो यह न तो उनके माता-पिता को अच्छा लगेगा न ही उनके समाज के लोगों को। इसलिए वे उस जगह नहीं जाएं जहां पर उन्हें नहीं जाना चाहिए। 

Indore News Bajrang Dal Garba navratri Muslim love jihad bjp congress issue
साकेत के गरबे की तैयारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
भाजपा पार्षद ने कहा शरीयत की सजा देंगे
भाजपा पार्षद मनीष मामा ने कहा कि यह देवी की आराधना का पर्व है। हमारे कार्यक्रमों अलीम, कलीम पर प्रतिबंध है। यदि वह अपने परिवार और अम्मी, अब्बा के साथ आते हैं तो स्वागत है। इस्लाम में मूर्ति पूजा बैन है तो मुस्लिम लड़के गरबे में क्या करने आते हैं। यदि वह यहां पर बहनों को परेशान करने के लिए आएंगे तो उन्हें शरीयत की सजा मिलेगी। 
Indore News Bajrang Dal Garba navratri Muslim love jihad bjp congress issue
हिंदू संगठनों ने जारी किया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जारी की गाइडलाइन
गरबा पंडाल के आयोजको एवं समाजजनों से अपील
1. गरबा पंडाल के निकट किसी भी प्रकार का नशा (धूम्रपान / शराब), मांसाहार निषेध हो।
2. गरबा एक हिंदू महोत्सव है, गरबा पंडाल में गैर हिंदू प्रवेश निषेध हो।
3. प्रवेशकर्ता का प्रमाणिक परिचय पत्र देखकर सनातनी हिंदुओं को ही प्रवेश दें।
4. गरबा मां की आराधना का उत्सव है, सभी पारंपरिक मर्यादित परिधान में ही प्रवेश करें, पंडाल में अश्लील, अंग प्रदर्शन करने वाले वस्त्र वर्जित हों।
5. मां की आराधना में गीत संगीत भक्तिमय हो, अश्लील, फूहड़, फिल्मी गाने प्रतिबंधित हों।
उक्त नियम पालन की जिम्मेदारी आयोजको की रहेगी, नियम का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, इंदौर विभाग संपर्क - 9009525222, 9926504905, 9300906671

नवरात्रि में बालिकाओं से शुल्क लेने पर बवाल
विधायक रमेश मेंदोला के समर्थक जीतू चौधरी ने कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव में बालिकाओं से शुल्क लेने पर आपत्ति जताई। वे इतना नाराज हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और एक के बाद एक कई पोस्ट किए। हालांकि बाद में उन्होंने इसे पारिवारिक मामला बताया और कहा कि उन्हें यह पोस्ट नहीं करना थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed