सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indore News: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आया, स्कूलों में मना सेलिब्रेशन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 15 Apr 2026 10:11 PM IST
सार

Indore News: सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं के सत्र-1 के परिणाम घोषित किए जाने के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है, जबकि शिक्षकों ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Indore News CBSE Class 10 Session 1 Results Declared
इंदौर के एक निजी स्कूल में छात्राओं ने रिजल्ट को सेलिब्रेट किया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं के पहले सत्र के परिणामों की घोषणा कर दी है जिसके बाद इंदौर के स्कूलों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। आज दोपहर में परिणाम आते ही शहर के विभिन्न स्कूलों में उत्सव शुरू हो गया और ढोल-नगाड़ों के साथ छात्र अपनी सफलता का जश्न मनाते नजर आए। लंबी प्रतीक्षा के बाद आए इन परिणामों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
Trending Videos
Indore News CBSE Class 10 Session 1 Results Declared
आरना कापरे, रिद्धी दरिरा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल
इंदौर के प्रमुख स्कूलों में सुबह से ही छात्र और अभिभावक परिणामों को लेकर उत्साहित थे। जैसे ही बोर्ड ने रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट किया स्कूलों में परिणाम देखने की होड़ मच गई। कई स्कूलों में प्राचार्यों ने स्वयं मिठाई खिलाकर मेधावी छात्रों का अभिनंदन किया। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और डांस करके अपनी कड़ी मेहनत का जश्न मनाया। शिक्षकों ने कहा कि सत्र-1 की परीक्षाओं में इंदौर के छात्रों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक काफी शानदार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore News CBSE Class 10 Session 1 Results Declared
पिता पंकज के साथ कुशाग्र। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
छात्र बोले शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता
एमरल्ड हाइट्स की आरना कापरे 99.2 प्रतिशत आए। उन्होंने कहा कि यह परिणाम मेरी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का फल है। सत्र-1 की परीक्षा का प्रारूप थोड़ा अलग था इसलिए शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी लेकिन परिणाम ने सारी चिंताएं दूर कर दी हैं। 98.8 प्रतिशत हासिल करने वाली रिद्धी दरिरा ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए सबसे जरूरी चीज है नियमितता। आज आपने बहुत पढ़ाई की और कल बिल्कुल नहीं की तो बेहतर परिणाम नहीं मिलेंगे। कुशाग्र गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत हासिल किए। उनके पिता पंकज गुप्ता ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में हम जितना हो सके उन्हें स्वतंत्र रखें और उन पर विश्वास करें। उन पर पढ़ाई का जितना दबाव डालेंगे वे पढ़ने से उतना ही अधिक दूर भागेंगे। वहीं एक निजी स्कूल के प्राचार्य गीतेश द्विवेदी ने कहा कि हमारे स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और छात्रों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद बेहतरीन अनुशासन दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि यह परिणाम छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें आगामी सत्र के लिए प्रेरित करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed