सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CM Mohan Yadav in Indore Development Boost: New Airport Terminal Launch Narmada Water Project MP News in Hindi

Indore News: इंदौर पर आज विकास की बौछार, नया एयरपोर्ट टर्मिनल शुरू, अमृत 2.0 से घर-घर पहुंचेगा नर्मदा जल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 29 Mar 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मार्च को इंदौर दौरे पर रहेंगे, जहां वे एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही दशहरा मैदान में “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत हितलाभ वितरण करेंगे और नर्मदा पेयजल परियोजना के चौथे चरण का भूमिपूजन करेंगे।

CM Mohan Yadav in Indore Development Boost: New Airport Terminal Launch Narmada Water Project MP News in Hindi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मार्च को इंदौर दौरे पर रहेंगे। सुबह 10 बजे वह सबसे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर नवीनीकृत T-1 टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। करीब 50 करोड़ रुपये से बने इस टर्मिनल से एयरपोर्ट की क्षमता बढ़कर सालाना 50 लाख यात्रियों तक हो जाएगी। यहां यात्रियों के लिए UDAN कैफे, फ्री वाई-फाई, Flybrary और ‘अवसर’ स्टॉल जैसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि यह इंदौर एयरपोर्ट के लिए बड़ी सौगात है, जो शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा मैदान में कार्यक्रम, नर्मदा परियोजना का भूमिपूजन
इसके बाद मुख्यमंत्री “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत सुबह 10:30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ देंगे। साथ ही इंदौर शहर के लिए पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने और अन्य विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री नर्मदा पेयजल परियोजना के चौथे चरण का भूमिपूजन भी करेंगे। दशहरा मैदान में इस मौके पर अलग-अलग विभागों की विकास गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

अमृत 2.0 योजना के तहत जल परियोजनाओं की शुरुआत
मुख्यमंत्री अमृत 2.0 योजना के तहत कई जल आपूर्ति योजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। इस योजना के जरिए इंदौर नगर निगम शहर की जल व्यवस्था को और मजबूत और आधुनिक बनाएगा। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शहर में अतिरिक्त 400 एमएलडी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

सिरपुर तालाब परियोजना का भी होगा लोकार्पण
इस दौरान 20 एमएलडी एसटीपी और सिरपुर तालाब परियोजना का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस परियोजना में करीब 8.5 किलोमीटर सीवर लाइन और 5 किलोमीटर ट्रीटेड वाटर लाइन बनाई गई है। इसके साथ ही 0.5 एमएल क्षमता का ओवरहेड टैंक भी बनाया गया है। इस व्यवस्था से तालाब को सीवर मुक्त बनाया जाएगा और पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही इस पानी का उपयोग शहर के करीब 25 बड़े बगीचों, हरित क्षेत्रों, अग्निशमन और अन्य कामों में किया जाएगा।

पढ़ें: अरबी फसल बचाने की मांग: खंडवा में पानी को लेकर किसानों का हंगामा, नहर बंद होने से फसलें सूखने के कगार पर


“संकल्प से समाधान” अभियान में हितलाभ वितरण
मुख्यमंत्री “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत हितलाभ वितरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है। इंदौर जिले में इस अभियान के तहत 1 लाख 44 हजार 912 आवेदनों का समाधान किया गया है। यह अभियान चार चरणों में चला, जिसमें ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक शिविर लगाए गए और 100 से ज्यादा सेवाएं दी गईं।

आईटी पार्क में लॉन्चपैड सेंटर का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंहासा आईटी पार्क में बने “लॉन्चपैड: इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर” का शुभारंभ भी करेंगे। यह केंद्र आईआईटी इंदौर और मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सहयोग से बनाया गया है।
इसका उद्देश्य नई तकनीक, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देना है। यह केंद्र उद्योग और पढ़ाई के क्षेत्र के बीच तालमेल मजबूत करेगा और प्रदेश को नई तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री यहां चल रही गतिविधियों का जायजा भी लेंगे। यह केंद्र मध्यप्रदेश को नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed