पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Jitendra Jain is the new President of Yashwant Club; defeated Pammi Chhabra by 65 votes.

Indore News: जितेंद्र जैन यशवंत क्लब के नए अध्यक्ष, पम्मी छाबड़ा को 65 वोट से हराया

Mon, 29 Jun 2026 12:06 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर/ इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर/ इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 29 Jun 2026 12:06 AM IST
सार

इंदौर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब के चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र जैन ने पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मी छाबड़ा को 65 वोटों से हराकर पहली बार जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर विजय कस्तुरी ने बाजी मारी।

विज्ञापन
Indore News: Jitendra Jain is the new President of Yashwant Club; defeated Pammi Chhabra by 65 votes.
जितेंद्र जैन यशवंत क्लब के नए अध्यक्ष - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के प्रतिष्ठित क्लबों में शामिल यशवंत क्लब के रविवार को हुए चुनाव में उलटफेर हो गया। पांच हजार से अधिक सदस्यों वाले इस क्लब के अध्यक्ष पद के जितेंद्र जैन चुन गए। उन्होंने पम्मी छाबड़ा को 65 वोटों से हरा दिया। वहीं, विजय कस्तुरी ने अतुल सेठ को 43 वोट से हराकर सचिव पद पर जीत पाई। टीम हैप्पी वाईसी ने तगड़ी जीत हासिल की। टीम के अध्यक्ष व सचिव के अलावा सहसचिव तेजवीर जुनेजा और कोषाध्यक्ष रूपल एम पारेख चुने गए हैं। जीतू जैन की पैनल ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी, जो अंतिम राउंड तक कायम रही।

विज्ञापन

 

मुख्य मुकाबला परमजीत सिंह पम्मी छाबड़ा और जितेंद्र जैन के बीच थी। पम्मी छाबड़ा पहले भी क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि जितेंद्र जैन गौरानी-सचदेवा पैनल के समर्थन से चुनाव मैदान में थे। वे पहली बार अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने शुरुआती दौर से ही बढ़त बना ली थी। गौरानी-सचदेवा पैनल के ज्यादातर उम्मीदवार चुनाव जीत गए।

विज्ञापन

 

मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही क्लब परिसर में मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। उम्मीदवारों के समर्थक हाथों में तख्तियां लेकर उन्हें जिताने की अपील कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छाबड़ा पैनल से अतुल शेठ को सचिव पद का उम्मीदवार बनाया गया था, उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। शाम चार बजे तक मतदान चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जितेंद्र जैन ने बढ़त बनाए रखी, जो अंत तक कायम रही। रात को जब चुनाव के परिणाम आए तो गौरानी-सचदेवा पैनल के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सदस्यों ने क्लब की गतिविधियों में किए जा रहे बदलाव, नए निर्माण सहित अन्य फैसलों पर अपने वोट देकर समर्थन दिया। छाबड़ा पैनल ने नए सदस्यों को क्लब में शामिल करने का मुद्दा इस बार चुनाव में उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed