पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Police arrested the brother of the new Leader of the Opposition in Indore before she assumed offi

Indore News: इंदौर में नई नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण से पहले पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 01:24 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर/ इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर/ इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 29 Jun 2026 01:24 PM IST
सार

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस की नई नेता प्रतिपक्ष सोनाली मिमरोट के पदभार ग्रहण समारोह से ठीक पहले उनके भाई बादशाह मिमरोट की गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया।  पुलिस ने समारोह से पहले उन्हें गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
Indore News: Police arrested the brother of the new Leader of the Opposition in Indore before she assumed offi
सोनाली के भाई बादशाह मिमरोट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को हटाकर सोनाली मिमरोट को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को उनके पदभार ग्रहण का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन इससे पहले ही उनके भाई बादशाह मिमरोट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पंढरीनाथ थाने में एक राजनीतिक आंदोलन के दौरान हुए विवाद के मामले में प्रकरण दर्ज था।

विज्ञापन


रविवार रात पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कुछ दिन पहले कलेक्टर कार्यालय पर महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें एसीपी कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

 

यह है मामला

कुछ दिन पहले महिला कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। मौके पर पुलिस बल भी तैनात था। इसी दौरान बादशाह मिमरोट का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। इस दौरान एक कांग्रेस नेत्री द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए अपशब्द कहे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जांच के दौरान बादशाह मिमरोट की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी मामले में आरोपी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोनाली मिमरोट का कहना है कि उनका भाई उनके पदभार ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटा था। उन्हें बेवजह इस मामले में फंसाया गया है और गिरफ्तारी के लिए जानबूझकर सोमवार का दिन चुना गया। गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के गांधी भवन पर हुए प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना में भी सोनाली मिमरोट का पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed